Begin typing your search...

मोदी, योगी और सरमा सनातन धर्म के रक्षक हैं, अंबुबाची मेले में आए चॉकलेट बाबा बोले- सिलिगुड़ी कॉरिडोर को 'चिकन नेक' मत कहो

X
Ambubachi Mela 2026: अंबुबाची मेला में चॉकलेट बाबा, CJP वाले देशद्रोही, Himanta पर क्या बोले?

अंबुबाची मेले के दौरान श्रद्धालुओं के बीच चॉकलेट बांटने के कारण चर्चा में आए चॉकलेट बाबा इन दिनों मां कामाख्या धाम पहुंचे हुए हैं. उन्होंने मां कामाख्या की शक्ति और धार्मिक महत्व की प्रशंसा करते हुए कई मुद्दों पर अपनी राय रखी. चॉकलेट बाबा ने CJP पर विदेशी फंडिंग लेने का आरोप लगाया और इसे सनातन धर्म के खिलाफ बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को सनातन धर्म का 'त्रिमूर्ति रक्षक' बताया. असम में सनातन धर्म को लेकर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के बयानों का उन्होंने समर्थन किया. उन्होंने लोगों से सनातन धर्म विरोधी शक्तियों का विरोध करने की अपील की. इसके अलावा उन्होंने सिलिगुड़ी कॉरिडोर को 'चिकन नेक' कहने पर आपत्ति जताई और इसे सिलिगुड़ी कॉरिडोर या मयूर पंख कॉरिडोर कहने की बात कही.


असम न्‍यूज
अगला लेख