Begin typing your search...

मेरी पत्नी बीमार है... इसलिए संबंध बनाना चाहता हूं, महिला स्टाफ के साथ स्कूल प्रबंधक का आपत्तिजनक Video Viral, अरेस्ट

कुशीनगर में महिला स्टाफ से कथित आपत्तिजनक बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधक दिनेश राय गिरफ्तार. पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की.

मेरी पत्नी बीमार है... इसलिए संबंध बनाना चाहता हूं, महिला स्टाफ के साथ स्कूल प्रबंधक का आपत्तिजनक Video Viral, अरेस्ट
X

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक की कथित आपत्तिजनक बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के मोतीछापर निवासी दिनेश राय के रूप में हुई है. आरोप है कि उसने स्कूल में काम करने वाली एक महिला स्टाफ पर अनुचित तरीके से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और विरोध करने पर कथित तौर पर धमकी भी दी.

मामला तब सामने आया जब महिला स्टाफ से बातचीत का पांच मिनट से ज्यादा लंबा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में आरोपी और महिला के बीच बातचीत सुनाई देती है. वीडियो में दिनेश राय कहता है गलत तारीके से छूने की कोशिश कहता है जिस पर लड़की कहती है सर आपकी बेटी कितने साल की तो बताता है कि 18 साल बताता है. महिला उसकी बातों पर आपत्ति जताते हुए सवाल करती है कि वह उसके साथ इस तरह की बात कैसे कर सकता है.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद कुशीनगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से महिला के यौन उत्पीड़न और धमकी से संबंधित शिकायत की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद रविंद्रनगर धूस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस ने आरोपी दिनेश राय को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मामले में उपलब्ध वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

महिला स्टाफ से क्या कहने का आरोप?

वायरल वीडियो में आरोपी पर महिला स्टाफ से आपत्तिजनक तरीके से बातचीत करने का आरोप है. दिनेश राय अपनी उम्र 32 साल बताता है. रिपोर्ट के मुताबिक, बातचीत के दौरान वह अपनी पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए महिला से शारीरिक संबंध बनाने की बात करता सुनाई देता है. महिला इस बातचीत का विरोध करती है. वह आरोपी से सवाल करती है कि वह उसके साथ इस तरह की बात कैसे कर सकता है.

वीडियो में महिला की ओर से अपनी गरिमा और सम्मान को लेकर आपत्ति जताते हुए जवाब दिया जाता है. हालांकि, वायरल वीडियो में सामने आई बातचीत को लेकर अंतिम तथ्य जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होंगे. महिला बातचीत में कहती है कि दूसरी शादी कर लीजिए और फिर बाजार में जाइए. आप सर हर एक लेडी स्टाफ के साथ ऐसा करते हैं. आप हमें छुट्टी के दिन बुलाए हैं आज के दिन कौन बुलाता है. वीडियो में आखिर में दिनेश राय जबरदस्ती कोशिश करने लगता है. महिला स्टाफ मारने की धमकी देती है और आखिर में वहां से चली जाती है.

महिला ने बनाया था वीडियो?

सामने आई जानकारी के मुताबिक, कथित बातचीत का वीडियो महिला स्टाफ ने रिकॉर्ड किया था और बाद में इसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया. वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट का संज्ञान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया.

किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा?

रविंद्रनगर धूस पुलिस ने FIR संख्या 160/2026 दर्ज की है. पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, इन धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है.

पुलिस ने आरोपी को कैसे पकड़ा?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिनेश राय को रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई टीम ने की. टीम में उपनिरीक्षक विनायक यादव और कांस्टेबल पंकज सिंह भी शामिल थे. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी.

वायरल
अगला लेख