Begin typing your search...

हार्ट अटैक या कुछ और, ग्रेटर नोएडा में महिला SI के साथ बाथरूम में ऐसा क्या हुआ कि चली गई जान? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

ग्रेटर नोएडा में एक महिला सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव बाथरूम के अंदर मिला है. पुलिस मौत की वजह हार्ट अटैक मान रही है. हालांकि, असली वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा.

greater noida si death
X
मोहम्मद रज़ा
मोहम्मद रज़ा2 Mins Read

Updated on: 17 Nov 2026 1:03 PM IST

ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में महिला सब-इंस्पेक्टर का शव बाथरूम के अंदर मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान रश्मि गौतम के रूप में हुई है. वह जारचा थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थीं. रश्मि 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर थीं.

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला सब-इंस्पेक्टर का शव बाथरूम के अंदर मिला. उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं. शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

एडीसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने के बाद एडीसीपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

हार्ट अटैक या कुछ और, कैसे हुई मौत?

सबसे बड़ा सवाल यही है बाथरूम के अंदर रश्मि की मौत कैसे हुई? आखिर ऐसा बाथरूम में क्या हुआ कि उनकी जान चली गई. सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं. रिपोर्ट में ही सारे सवालों के जवाब मिल सकते हैं.

अगला लेख