Begin typing your search...

3 बहनों की मौत मामले में नया मोड़, अब खुलेगा असली राज! क्या पिता चेतन ने की अहम सबूत छिपाने की कोशिश?

गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीनों बहनों की मौत मामले में पुलिस को नया अहम सुराग मिला है.

Ghaziabad three sisters death case latest updates
X

Ghaziabad three sisters death case

( Image Source:  X/ @askrajeshsahu )

गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में 9वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली तीनों बहनों की मौत मामले में पुलिस को नया अहम सुराग मिला है. जांच में सामने आया है कि घटना से करीब 15 दिन पहले पिता चेतन ने एक मोबाइल फोन 15,000 रुपये में बेच दिया था. यह मोबाइल दिल्ली के शालीमार गार्डन इलाके से बरामद हुआ है और अब पुलिस इसे डेटा रिकवरी के लिए जांच में लगी है.

पुलिस उपायुक्त (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने बताया कि मोबाइल डेटा से यह पता लगाया जाएगा कि क्या यह आत्महत्या किसी टास्क-आधारित ऑनलाइन कोरियन गेम से जुड़ी थी या नहीं. परिवार और आसपास के लोगों का दावा था कि तीनों बहनें ऐसे गेम खेलने की आदी थीं.

क्या झूठ बोल रहा है चेतन?

बुधवार को पुलिस ने बच्चियों के स्कूल जाकर पूछताछ की, जिससे एक नया तथ्य सामने आया. पिता चेतन ने पहले दावा किया था कि तीनों बच्चियां स्कूल में फेल हो गई थीं और इसी कारण स्कूल जाना बंद कर दिया, लेकिन पुलिस जांच में यह बात झूठी साबित हुई.

स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार, तीनों बहनें कोरोना काल में परीक्षाओं में पास हो चुकी थीं. इसके बावजूद उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या बच्चियों ने स्वयं स्कूल जाना छोड़ा या उन्हें रोका गया.

क्यों स्कूल नहीं जा रही थी बच्चियां?

जांच के दौरान यह भी पता चला कि बच्चियां पिता के मोबाइल का इस्तेमाल करके एक यूट्यूब चैनल भी चला रही थीं. यह तथ्य पिता के दावों को और संदिग्ध बनाता है. पुलिस अब यह भी देख रही है कि बच्चियों के स्कूल न जाने के पीछे कोई बाहरी दबाव था या नहीं.

पिता चेतन के बयान पर सवाल क्यों?

सवाल यह भी उठ रहा है कि पिता चेतन ने अपनी झूठी बातें क्यों फैलाई? पहले उन्होंने मोबाइल गेम और कोरियाई संस्कृति को बच्चियों की मौत का कारण बताया था. इसके अलावा पिता चेतन की पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनके निजी मामलों की भी जांच जारी है.

UP NEWS
अगला लेख