किसी ने छोड़ी जर्मन दुल्हन तो किसी ने छोड़ा सपा नेता, UP में इन दो BJP नेताओं ने पहाड़ की वादियों में यूं रचाई शादी- देखिए तस्वीरें
मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता गौरव चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह है उनकी दूसरी शादी, जो फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेत्री मोनिका यादव के साथ हिमाचल प्रदेश में हुई. हालांकि यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई, लेकिन जैसे ही इसकी खबर सामने आई.
उत्तर प्रदेश के मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता गौरव चौधरी एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह है उनकी दूसरी शादी, जो फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेत्री मोनिका यादव के साथ हिमाचल प्रदेश में हुई. हालांकि यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई, लेकिन जैसे ही इसकी खबर सामने आई, राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा तेज हो गई. इसी के साथ बताया जा रहा है कि दोनों की पहले शादी हो चुकी है और दोनों ने तालाक लेकर दूसरी शादी की है.
कौन हैं गौरव चौधरी?
गौरव चौधरी पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति में तेजी से उभरे युवा भाजपा नेताओं में गिने जाते हैं. वे वर्तमान में मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और स्थानीय राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है. राजनीतिक परिवार से आने वाले गौरव चौधरी ने बिजनेस और विदेश में करियर बनाने के बाद राजनीति का रास्ता चुना.
जर्मनी में बिजनेस, फिर वापसी कर राजनीति में एंट्री
गौरव चौधरी लंबे समय तक जर्मनी में रहे, जहां वे बिजनेस से जुड़े हुए थे. बताया जाता है कि उन्होंने विदेश में अच्छी पहचान बनाई थी, लेकिन बाद में भारत लौटकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा. भाजपा संगठन और स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता ने उन्हें जल्द ही पश्चिम यूपी की राजनीति में पहचान दिलाई.
पहली शादी और तलाक भी चर्चा में रहा
गौरव चौधरी की पहली शादी जर्मनी की एक महिला से हुई थी. हालांकि बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया. इसके बाद गौरव पूरी तरह राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय हो गए. अब उन्होंने दूसरी शादी मोनिका यादव से की है.
मोनिका यादव से कैसे बढ़ी नजदीकियां?
सूत्रों के मुताबिक, गौरव चौधरी और मोनिका यादव की मुलाकात जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठकों के दौरान हुई थी. लखनऊ में कई राजनीतिक कार्यक्रमों और बैठकों में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोस्ती रिश्ते में बदल गई. पिछले करीब एक साल से दोनों के बीच लगातार संपर्क बताया जा रहा था.
हिमाचल प्रदेश में हुई निजी शादी
28 मई को दोनों ने हिमाचल प्रदेश में परिवार की मौजूदगी में शादी की. शादी को पूरी तरह निजी रखा गया. समारोह में सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य शामिल हुए. किसी बड़े भाजपा नेता या राजनीतिक चेहरे को आमंत्रित नहीं किया गया था.
मोनिका यादव का भी रहा है चर्चित राजनीतिक और निजी जीवन
मोनिका यादव फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और भाजपा से जुड़ी हुई हैं. इससे पहले उनकी शादी समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव से हुई थी. हालांकि काफी समय पहले दोनों का तलाक हो चुका था. अब गौरव चौधरी और मोनिका यादव की शादी ने यूपी की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर गौरव चौधरी और मोनिका यादव ट्रेंड करने लगे. कुछ लोग इस रिश्ते को निजी फैसला बता रहे हैं, तो कुछ इसे यूपी की राजनीति के दिलचस्प घटनाक्रम के रूप में देख रहे हैं. गौरव चौधरी की प्रोफाइल अब सिर्फ मेरठ की राजनीति तक सीमित नहीं रही. जर्मनी से बिजनेस, फिर भाजपा राजनीति, पहली शादी और अब दूसरी शादी- उनकी निजी और राजनीतिक यात्रा लगातार सुर्खियों में बनी हुई है.




