Begin typing your search...

AMU में '3 Idiots' का लाइव रीक्रिएशन! अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने मचाया धमाल, ठहाकों से गूंजा पूरा ग्राउंड: Video

AMU के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अफ्रीकी छात्र ने ‘3 इडियट्स’ स्टाइल में स्पीच देकर सबको हंसा दिया. हॉस्टल की समस्याओं पर उठाए मुद्दे और मजेदार अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

AMU में 3 Idiots का लाइव रीक्रिएशन! अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने मचाया धमाल, ठहाकों से गूंजा पूरा ग्राउंड: Video
X
( Image Source:  X- @SamarRaj_ )

AMU के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अफ्रीकी छात्र ने ‘3 इडियट्स’ स्टाइल में स्पीच देकर सबको हंसा दिया. हॉस्टल की समस्याओं पर उठाए मुद्दे और मजेदार अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से एक दिलचस्प और मनोरंजक वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. यह वीडियो आमिर खान की फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के मशहूर “चतुर स्पीच” सीन की याद दिलाता है, जिसमें एक किरदार बिना समझे रटी हुई स्पीच बोलता है और शब्दों के हेरफेर के बावजूद उसे इसका अंदाजा नहीं होता.

AMU के इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक अफ्रीकी छात्र ने उसी अंदाज में मंच पर स्पीच दी और वहां मौजूद छात्र हंसी से लोटपोट हो गए. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना यूनिवर्सिटी के नदीम तरीन हॉल में मंगलवार देर शाम आयोजित एक वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई. कार्यक्रम में एक अफ्रीकी छात्र ने ‘3 इडियट्स’ स्टाइल में रोल प्ले किया. उसे यह सवाल दिया गया कि अगर वह स्टूडेंट यूनियन का सचिव बनता है तो क्या करेगा.

इसके लिए उसके साथियों ने पहले से एक स्पीच तैयार की थी, जिसे उसने मंच पर पढ़कर सुनाया. अपने भाषण में उसने हॉस्टल में गर्मी की समस्या का जिक्र करते हुए एयर कंडीशनर और वॉशिंग मशीन जैसी सुविधाएं देने की बात कही. उसकी प्रस्तुति, अंदाज और आत्मविश्वास को छात्रों ने काफी पसंद किया और जमकर तालियां बजाईं.

इस छात्र का नाम अय्यूबा बताया गया है. वीडियो में अय्यूबा कहते नजर आते हैं कि वह झूठे वादे नहीं करेंगे और गर्मी को देखते हुए सभी के लिए एसी की व्यवस्था करेंगे. उन्होंने एनेक्सी में पांच एसी लगाने, एनटी हॉल में स्विमिंग पूल बनवाने, एनटी से कॉलेज की दूरी कम करने के लिए मेट्रो शुरू कराने और हर फ्लोर पर वॉशिंग मशीन लगाने जैसे वादे किए.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह सचिव बनते हैं तो एनटी हॉल में छात्रों को दिन में तीन बार चाय दी जाएगी. उनके इन वादों को सुनकर हॉल में मौजूद छात्र उत्साहित नजर आए और तालियों के साथ प्रतिक्रिया दी.

अय्यूबा द्वारा हिंदी में डायलॉग बोलना लोगों को खास पसंद आ रहा है. इसके साथ ही उन्होंने जिन मुद्दों को उठाया- जैसे हॉस्टल में एसी और वॉशिंग मशीन की जरूरत, वे कई छात्रों की असल में मांग भी हैं, खासकर तब जब अलीगढ़ में गर्मियों के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है.

अगला लेख