Begin typing your search...

इस चोर को क्या नाम दूं? घर लूट कर लिपस्टिक से लिखा- दारू रखते हो तो चखना भी रखा करो

राजस्थान के जैसलमेर में एक इंजीनियर के घर चोरी कर चोर ने लिपस्टिक से दीवारों पर तंजिया मैसेज लिखे, जिससे मामला वायरल हो गया. लिखा कि दारू रखते हो तो चखना भी रखा करो तो जिसके बाद इस चोर की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.

Engineer’s House Robbery Turns Viral
X

Engineer’s House Robbery Turns Viral

( Image Source:  @AshishMisraRBL- X )

राजस्थान के जैसलमेर से चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस को हैरान और सोशल मीडिया को हंसी-गुस्से से भर दिया है. यहां एक चोर ने न सिर्फ एक इंजीनियर के घर को खाली कर दिया, बल्कि जाते-जाते दीवारों को ऐसे मैसेज से भर गया, जिन्हें पढ़कर लोग सिर पकड़ रहे हैं. यह चोरी सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि तंज, व्यंग्य और ‘फीडबैक’ का पूरा पैकेज बन गई.

घटना इतनी फिल्मी है कि पहली नजर में मज़ाक लगती है, लेकिन पीड़ित के लिए यह गंभीर सदमा है. चोर ने लिपस्टिक से दीवार पर लिखा- 'दारू रखते हो तो चखना भी रखा करो' और यहीं से यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया.

क्या है पूरा मामला?

जैसलमेर की IGNP कॉलोनी में रहने वाले असिस्टेंट इंजीनियर सोहन जांगिड़ का सरकारी क्वार्टर रविवार, 1 फरवरी की रात सूना पड़ा था. इसी मौके का फायदा उठाकर चोर ने ताला तोड़ा और घर में घुस गया. घर के अंदर घुसने के बाद चोर ने इत्मीनान से नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य कीमती चीजें समेट लीं. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती.

लिपस्टिक से लिखी ‘शायरी’ ने चौंकाया

चोरी करने के बाद चोर ने बाथरूम में रखी लिपस्टिक उठाई और दीवार पर एक के बाद एक मैसेज लिख डाले. इनमें सबसे चर्चित लाइन थी-

दारू रखते हो तो साथ में आलू चिप्स, चखना भी रखा करो!'

यही नहीं, चोर ने इंजीनियर साहब को नाम लेकर तंज भी कसा कि 'थाने के चक्कर काटोगे तो वक्त बर्बाद होगा.

बिहारी बाबू' इतना ही नहीं, उसने सलाह और समझौता भी शेयर किया.

'रिपोर्ट मत करना, तुम मुझे भूल जाना, मैं तुम्हें भूल जाऊंगा.

और आखिर में ‘ईमानदारी’ दिखाते हुए लिखा- 'तुम्हारा अन्न खाया, मजा आया.

पहली बार चोरी की है, मजबूरी थी. धन्यवाद.'

इस चोरी पर उठे अनोखे सवाल

अपराध विशेषज्ञों का मानना है कि यह सामान्य चोरी नहीं लगती. अपराध मनोवैज्ञानिक डॉ. राजेश शर्मा के अनुसार, 'यह अपराध के साथ मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का तरीका है. चोर खुद को सुरक्षित और निडर महसूस कर रहा था, इसलिए उसने समय लेकर संदेश लिखे.' सरल शब्दों में कहें तो चोर सिर्फ सामान नहीं, बल्कि पीड़ित के दिमाग पर असर डालना चाहता था.

इंजीनियर ने क्या बताया?

घर लौटने पर जब इंजीनियर सोहन जांगिड़ ने देखा कि सामान गायब है और दीवारें मैसेज से भरी हैं, तो वह सन्न रह गए. उनका कहना था कि चोरी से ज्यादा हैरानी संदेशों को देखकर हुई, क्योंकि ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था.

पुलिस जांच में क्या सामने आया?

कोतवाली पुलिस को तुरंत सूचना दी गई. SHO सुरजा राम ने चोरी की पुष्टि करते हुए बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट और लिपस्टिक सैंपल जुटाए, आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. चोर ने दीवारों के अलावा कागजों पर भी कई बातें लिखी हैं. पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होगा.

RAJASTHAN NEWSवायरल
अगला लेख