Jaipur Viral Video: 'करियर बना रही है मेरी छोरी', पत्नी को प्रेमी संग पकड़ने का दावा; सड़क पर दिखा मिया-बीवी का हाई-वोल्टेज ड्रामा
जयपुर का बताकर वायरल वीडियो में पति-पत्नी के बीच बहस दिखने का दावा है. पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ने की बात कही, जानिए वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं.
राजस्थान के जयपुर का बताकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला और युवक के बीच काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर इसे पति-पत्नी के विवाद से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. दावा है कि पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया, जिसके बाद सड़क पर हंगामा शुरू हो गया तो वहीं युवक का दावा है कि इसके पिता से पूछता ही कि आपकी बेटी कहां है को कहता है कि मेरी बेटी करियर बना रही है.
वायरल वीडियो में एक युवक महिला से बहस करता नजर आता है. युवक अपना नाम रजनीश और महिला का नाम कृतिका बताता है. वह आरोप लगाता है कि महिला पिछले सात दिनों से वहां रह रही थी और उसे अपने ठिकाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही थी. वीडियो में युवक यह कहते हुए सुनाई देता है कि जब वह महिला के पिता और भाई से उसके बारे में पूछता था, तो उसे जवाब मिलता था कि उसकी बेटी अपना करियर बना रही है.
युवक महिला से कहता है कि वह सबके सामने पकड़ी गई है और उसके पास अपने आरोपों के सबूत हैं. इस पर महिला जवाब देती सुनाई देती है कि वह सब साबित कर दे, लेकिन झूठ न बोले. दोनों के बीच बहस के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जुटने और कुछ लोगों के वीडियो बनाने की बात सामने आई है.
दिल्ली से जयपुर आने का क्या है दावा?
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि महिला दिल्ली से अपने कथित बॉयफ्रेंड से मिलने जयपुर आई थी और पति पीछा करते हुए वहां पहुंच गया. कुछ पोस्ट में शादी और पढ़ाई के नाम पर पति से दूर रहने की कहानी भी बताई जा रही है. हालांकि, इन दावों की पुष्टि करने वाला कोई स्वतंत्र साक्ष्य फिलहाल सामने नहीं है. शादी में एक करोड़ रुपये तय होने की बात भी सोशल मीडिया पोस्ट में कही जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
पुलिस बुलाने की बात भी कहता दिखा युवक
वीडियो में युवक पुलिस बुलाने की बात करता सुनाई देता है. सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के बीच समझौता कराया गया. हालांकि, पुलिस की कार्रवाई और पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. लेकिन फिलहाल किसी दावों की पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है कि ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है.
वायरल वीडियो को लेकर सोशल में क्या चल रहा है?
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है जिसको लेकर यूजर्स तरह-तरह के दावे कर रहे हैं कल्पना श्रीवास्तव नाम के एक यूजर ने लिखा कि, एक कचौड़ी दो समोसा ऐसी महिलाओं का क्या भरोसा? Alka Maurya नाम के एक यूजर ने लिखा कि,अबे गधे अगर तूने रंगे हाथ अपनी बीवी को पकड़ ही लिया है तो दुनिया को इकट्ठा करके बताने की क्या जरूरत है? कोर्ट जाकर सवाल जवाब करना इतना बखेड़ा करने की क्या जरूरत है और उसकी इंसल्ट क्यों कर रहे हो.
@k_gauravs नाम के एक यूजर ने लिखा कि,बताया जा रहा है कि पिता ने ₹1 करोड़ में उसकी शादी तय की थी. शादी के बाद वो पढ़ाई के नाम पर पति से दूर रही और allegedly किसी और लड़के के साथ पकड़ी गई. मामला जयपुर का है, जहाँ एक पति ने अपनी पत्नी को बेवफाई करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि पत्नी अपने बॉयफ्रेंड से मिलने दिल्ली से भागकर आई थी, पति ने पीछा करके उसे पकड़ लिया. जैसे ही पति ने पकड़ा, बॉयफ्रेंड मौके से भाग गया. फिर पति ने हंगामा कर दिया. पत्नी ऐसे दिखा रही थी जैसे कुछ हुआ ही नहीं, तो पति कह रहा था - "तू पकड़ी गई है." इसके बाद दोनों में बहस होने लगी और वहाँ भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने वीडियो बना लिए जो अब वायरल हो रहे हैं. वहाँ मौजूद लोग कह रहे थे - "ये पति फिर भी अच्छा है, हम होते तो टांगें तोड़ देते." आजकल पति हो या पत्नी, लोग रिश्तों की मर्यादा को ही खत्म करते जा रहे हैं.




