13 साल की बच्ची का अपहरण कर 30 लोगों ने पांच दिनों तक किया रेप, पुलिस के एक्शन में अब तक क्या हुआ? जानिए इस वायरल वीडियो का सच
राजस्थान के गंगानगर इलाके से एक खबर चर्चा में बनी हुई है जिसमें एक रिक्शा वाला एक 13 साल की लड़की को एक होटल में बेच देता है जिसके बाद उस लड़की का 30 से अधिक लोग रेप करते हैं. अब सोशल मीडिया पर इस कांड को लेकर नए-नए वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनकी सच्चाई आइए जानते हैं...
18 जून की शाम...एक मां काम से घर लौटी तो उसकी 13 साल की बेटी घर में नहीं थी. पहले आसपास तलाश हुई, फिर रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला. हर गुजरते घंटे के साथ परिवार की बेचैनी बढ़ती जा रही थी. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि शहर के कुछ होटलों के बंद कमरों में उस मासूम की जिंदगी नरक बन चुकी है.
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के गंगानगर रेप केस की जहां पर एक 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिसमें एक बच्ची के 30 अलग-अलग दरिद्रों ने एक मासूम ने पांच दिनों तक दुष्कर्म किया. आइए इस मामले पर जानते हैं राजस्थान पुलिस ने क्या एक्शन लिया और अब तक क्या हुआ है.
13 साल की बच्ची को लेकर इस वीडियो का सच क्या?
इस रेस केस को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह का दावा किया जा रहा है और वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि हालांकि एक वीडियो को शेयर करते हुए पुलिस ने कहा कि ये वीडियो फेक है ये उस बच्ची है तो भ्रामक जानकारी न फैलाए. इतना ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. वायरल वीडियो में लड़की कहती है वो कब आएंगे मेरे मारने के बाद ये सब फसेंगे जिसमें कोई सवाल करता है कि कौन फसेगा को लड़की कहती है कि पुलिस वाले इसी के साथ पुलिस वालों पर आरोप लगाती है. राजस्थान पुलिस के मुताबिक यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का बताया जा रहा है.
13 साल की बच्ची के साथ क्या हुआ?
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग को कथित तौर पर शहर के अलग-अलग होटलों में ले जाया गया, जहां उसके साथ पांच दिनों तक करीब 30 से अधिक लोगों ने रेप किया. बच्ची ने यह भी बताया कि उसे एक रिक्शा चालक कथित तौर पर होटल संचालकों तक लेकर गया था. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, मामला और गंभीर होता गया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयानों के आधार पर कई लोगों की भूमिका की जांच शुरू कर दी.
ये वीडियो भी खूब किया जा रहा शेयर
SIT बनी... CCTV और डिजिटल सबूतों से खुलने लगी पूरी साजिश
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. महिला अपराध शाखा, साइबर टीम, जिला स्पेशल टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को जांच में लगाया गया. जांच के दौरान अलग-अलग होटलों की फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस ने होटल संचालकों, कर्मचारियों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ शुरू की. अब तक इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें होटल मालिक, होटल मैनेजर और अन्य संदिग्ध शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है.
बच्ची के साथ रेप के बाद एक्शन में क्या-क्या?
जांच में जिन होटलों की भूमिका सामने आई, उनके खिलाफ प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया. बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे भारी पुलिस बल के बीच जेसीबी और हाइड्रोलिक मशीनें शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचीं. कुछ ही देर में होटल खुंगर, होटल जॉय इन और होटल सैफायर पर कार्रवाई शुरू हो गई. देखते ही देखते तीनों इमारतें मलबे में बदल गईं. पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन ने साफ कहा कि जिले में किसी भी होटल, गेस्ट हाउस या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में यदि अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं, तो उनके खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने यह भी साफ किया कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.




