हमें चुटकुले सुनाते थे, सुबह 11 बजे आती थी शराब की बू, पंजाब में राहुल गांधी ने सुनाई भगवंत मान की कौन सी कहानी
संगरूर की इंसाफ रैली में राहुल गांधी ने भगवंत मान पर निशाना साधा. दावा किया कि लोकसभा में सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बदबू आती थी.
पंजाब के संगरूर में आयोजित ‘इंसाफ रैली’ में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला. राहुल ने लोकसभा का एक पुराना किस्सा सुनाते हुए दावा किया कि भगवंत मान सुबह 11 बजे तक शराब के नशे में रहते थे और उनके मुंह से शराब की गंध आती थी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शराब पीना भगवंत मान का निजी मामला है.
अगर पंजाब सरकार नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ना चाहती है तो मुख्यमंत्री को खुद हर शाम नशे के प्रभाव में नहीं होना चाहिए. राहुल ने कहा कि पंजाब को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो नशे की समस्या और इससे प्रभावित लोगों का दर्द समझ सके.
राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरा. राहुल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने AAP और भगवंत मान पर भरोसा किया था. उनसे वादा किया गया था कि राज्य से नशे का खात्मा किया जाएगा, लेकिन अब सवाल है कि पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ?
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी यही सवाल दोहराते हुए कहा कि पंजाब को ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए जो नशे की समस्या को समझे, इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़े और युवाओं का भविष्य बचाए.
खबर अपडेट की जा रही है...




