धनतेरस से लेकर दिवाली तक, नोएडा में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जानें 5 से 8 नवंबर तक किन रास्तों पर रहेगी पाबंदी
जैसे-जैसे दिवाली करीब आ रही है नोएडा में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही और ज्यादा बढ़ गई है. वहीं अब इसको लेकर नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन का प्लान बनाया है.
noida traffic advisory
धनतेरस और दिवाली के त्योहार को लेकर नोएडा के बाजारों और शॉपिंग मॉल में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसे देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 5 से 8 नवंबर तक चार दिनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इस दौरान प्रमुख बाजारों और मॉल के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की गई है. साथ ही वाहन चालकों को सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी न करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन पार्क करने की सलाह दी गई है.
कैसे किया जाएगा ट्रैफिक डायवर्जन?
1. अट्टापीर चौक से अट्टा चौक की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन अट्टापीर से बाये टर्न कर रायरेजीडेंसी चौक से दाहिने टर्न कर केम्ब्रिज स्कूल के सामने से एलीवेटिड रोड के नीचे से यू-टर्न कर सेक्टर 28 कार मार्किट होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
2. अट्टा चौक से अट्टापीर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन अट्टा चौक से बाये टर्न कर जीआईपी मॉल के सामने होकर फिल्मसिटी फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न कर डीएलएफ / सेन्टर स्टेज मॉल से बाये टर्न कर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
3. फिल्मसिटी फ्लाईओवर / गुरूद्वारा सेक्टर 18 की ओर से मैट्रों स्टेशन सेक्टर 18 की ओर जाने वाला यातायात सेक्टर 18 अण्डरपास से होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
4. दादरी कस्बा में लुहारली टोल से एनटीपीसी तिराहा दादरी तक भारी / मध्यम / हल्के मालवाहक वाहनों का पूर्व से नो-एन्ट्री आदेश के अनुसार आवागमन प्रतिबंधित रहेगा तथा आवश्यकता पडने पर रेलवे रोड का यातायात रेलवे फ्लाईओवर से पूर्व बाईपास तिराहा से एनटीपीसी तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे.
5. नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भारी / मध्यम / हल्के मालवाहक वाहनों का पूर्व से नो-एन्ट्री आदेश के अनुसार आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.
त्यौहारों को देखते हुए मुख्य बाजार/ शोपिंग मॉल में खरीदारी करने हेतु आने वाले आमजन यातायात सम्बन्धी असुविधा से बचने के लिए अपने वाहन सार्वजनिक मार्गो पर खडा न कर बाजरा/ शॉपिंग मॉल में बनी पार्किंग स्थल में पॉर्क करेगें.
वही नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि आवागमन के लिए सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें तथा यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर Traffic Helpline- 9971009001, 7065100100 और ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर @noidatraffic पर सम्पर्क कर सकते है.




