ऑफिस में एक्स बॉयफ्रेंड बना हैवान! 20 बार किया चाकू से वार, फिर खुद को भी पहुंचाई चोट, CCTV में भयावहता कैद
पंजाब में एक महिला कर्मचारी की उसके कथित एक्स बॉयफ्रेंड ने ऑफिस के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी. CCTV में कैद इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.
पंजाब में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया. जहां एक महिला को उसके सहकर्मी ने ऑफिस के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी युवक को मृतिका डिंपल का एक्स बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है. दोनों बीच आपसी रिश्ते को लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी की पहचान हरविंदर मान उर्फ हैरी के रूप में हुई है. जिसने महिला को गले में बार-बार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी.
सामने आए सीटीवी फुटेज के मुताबिक, आरोपी हरविंदर मान गुरूवार शाम करीब 7:40 पर ऑफिस के अंदर प्रवेश हुआ. डिंपल अपनी डेस्क पर बैठी हुई थी. तभी हरविंदर ने पीछे से उसपर हमला करना शुरू किया. डिंपल ने भागने और खुद को बचाने की पूरी कोशिश की. जैसे ही महिला सीट से उठकर भागी आरोपी हरविंदर भी उसके पीछे भागा. उसने डिंपल को बालों से घसीटते हुए दरवाजे तक ले गया और किसी सनकी की तरह उसपर चाकू मरता रहा. इस दौरान अन्य कई कर्मचारी डिंपल को बचाने के लिए आगे आए. लेकिन हरविंदर पीछे नहीं हटा और बेहद दर्दनाक तरीके से आरोपी ने उसे मौत के घाट उतार दिया. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इतना खौफनाक है कि उसे आम जनता को दिखाना भी संभव नहीं.
खुद पर भी किया वार
आरोपी हरविंदर ने डिंपल पर बीस बार चाकू से वार किया. इसके बाद शुरू हुआ हरविंदर का ड्रामा उसने डिंपल पर वार करने के बाद ऑफिस के अंदर गया और डिंपल की सीट पर बैठकर उसने खुद को भी घायल किया. उसने अपनी गर्दन पर 30 से ज्यादा वार किया और खुद को लहूलुहान कर लिया. घटना से दहल चुके कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और दोनों को पास के फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया, और आरोपी की हालत गंभीर बताई जा रही है.
दोनों का रिश्ता
डिंपल और हैरी पिछले तीन साल से एक ही निजी कंपनी में काम कर रहे थे. यह कंपनी सामान पैक करने और उसे अलग-अलग जगहों पर पहुंचाने का काम करती है. दोनों पहले अच्छे दोस्त थे और बाद में एक-दूसरे के करीब आ गए. लोगों का कहना है कि दोनों के बीच लव रिलेशनशिप था. कुछ समय पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया था. हैरी बार-बार रिश्ता जोड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डिंपल तैयार नहीं थी. इस बात से हैरी बहुत दुखी और मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था. गुरुवार को ऑफिस में दोनों के बीच जोरदार बहस हुई. इसी बहस के बाद हैरी ने गुस्से में आकर यह भयानक कांड कर डाला.
पुलिस की जांच
पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि वे दोनों के रिश्ते की पूरी डिटेल चेक कर रहे हैं. असली मकसद क्या था, इसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है. दोनों ही पटियाला के रहने वाले थे. पुलिस ने दोनों परिवारों को घटना की जानकारी दे दी है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सारे सबूत इकट्ठा कर लिए हैं. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. महिला का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा, जिसके बाद और ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है.




