Begin typing your search...

Amritsar to Jalandhar: पंजाब में ये क्या हो रहा, 3 घंटे में 2 बड़े धमाकों के पीछे किसका हाथ? 5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला

पंजाब में बीती रात महज 3 घंटे के अंदर अमृतसर और जालंधर में हुए धमाकों ने राज्य को दहला कर रख दिया है. जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर इन धमाकों के पीछे किसका हाथ है?

Amritsar Jalandhar Blast
X

Amritsar Jalandhar Blast

( Image Source:  X/ @ParmeetBidowali, @BharatKaDevansh )

पंजाब में देर रात महज तीन घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर हुए संदिग्ध धमाकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अमृतसर और जालंधर में हुए इन विस्फोटों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंट के बाहर देर रात धमाका हुआ, जबकि जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के पास एक स्कूटी में विस्फोट होने की घटना सामने आई.

जालंधर ब्लास्ट की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं, जिससे जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. हालांकि अभी तक तस्वीर साफ नहीं हो पाई है कि इन धमाकों के पीछे किसका हाथ है? फिलहाल पुलिस और सेना मिलकर इसकी जांच कर रही है.

5 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला

1. अमृतसर के खासा आर्मी कैंट क्षेत्र की बाउंड्री वॉल के पास हुए धमाके को लेकर पंजाब पुलिस ने पुष्टि की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाहर से विस्फोटक सामग्री अंदर फेंकी थी. शुरुआती जांच में यह संकेत मिला है कि हमलावर बाइक पर सवार थे और चेहरे ढके हुए थे.

2. फॉरेंसिक जांच में घटनास्थल से लोहे के टिन जैसा एक संदिग्ध टुकड़ा बरामद हुआ है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि विस्फोटक को कंटेनर में डालकर फेंका गया था. धमाके से चारदीवारी पर लगे टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि गेट नंबर 6 और 7 के बीच की दीवार को हल्का नुकसान पहुंचा है.

3. जालंधर में शाम करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच BSF मुख्यालय के बाहर खड़ी एक स्कूटी में विस्फोट हुआ. धमाके के बाद स्कूटी में आग लग गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें विस्फोट के बाद आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं.

4. सूत्रों के अनुसार, अमृतसर और जालंधर दोनों ही घटनाओं में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के इस्तेमाल की संभावना जताई जा रही है. अमृतसर में घटना के बाद भारतीय सेना की विशेष टीम, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर तैनात किया गया है.

5. कुछ दिन पहले पटियाला जिले में राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर भी जोरदार धमाका हुआ था. उस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था, हालांकि उसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई थी.

अगला लेख