Begin typing your search...

कौन थे थाना प्रभारी दिलीप पुरी, जिन्हें अवैध शराब से भरे ट्रक ने कुचलकर मार डाला? देवास से हैरान कर देने वाला मामला, अब तक क्या-क्या हुआ?

मध्य प्रदेश के देवास जिले में शराब तस्करों ने खातेगांव थाना प्रभारी को ट्रक से कुचलकर मार डाला. यह घटना रविवार की देर रात इंदौर-बेतूल हाईवे पर हुई.

कौन थे थाना प्रभारी दिलीप पुरी, जिन्हें अवैध शराब से भरे ट्रक ने कुचलकर मार डाला? देवास से हैरान कर देने वाला मामला, अब तक क्या-क्या हुआ?
X
( Image Source:  X/@RaviKumre20 )

मध्य प्रदेश के देवास से एक सनसनीखेज खबर सामने आया है. अवैध शराब तस्करी अभियान के खिलाफ हो रही चेकिंग के दौरान खातेगांव थाना के प्रभारी दिलीप पुरी की हत्या कर दी गई. उन्हें ट्रक से कुचलकर मार दिया गया. यह घटना रविवार की देर रात हुई.

मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप पुरी अवैध शराब की तस्करी की जानकारी मिलने पर इंदौर-बेतूल हाईवे पर चेकिंग करने पहुंचे थे. इसी दौरान अवैध शराब से भरे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई.

मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि घटना की जांच के बाद ही कुछ कहना उचित होगा. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

कौन थे दिलीप कुमार पुरी?

दिलीप कुमार पुरी 2007 बैच के अधिकारी थे. उनका परिवार इस समय इंदौर में रहता है. उनकी मौत की खबर सुनकर सभी सदमे में हैं. खातेगांव थाना में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

कैसे हुई घटना?

बताया जाता है कि टीआई दिलीप ने अवैध शराब से भरे ट्रक के ड्राइवर को नीचे उतरने को कहा... लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ाने की कोशिश की. इसी दौरान वाहन का निचला पहिया उनके ऊपर से गुजर गया. इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें खातेगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, काफी देर तक सीपीआर दिया गया.. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

हादसे के बाद संबलपुर में गाड़ी छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया है. उसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है. देवास के नए एसपी आदित्य मिश्रा सोमवार की सुबह खातेगांव पहुंचे और टीआई की मौत पर शोक व्यक्त किया.

टीआई दिलीप कुमार पुरी की मौत से पुलिस महकमे में दुख का माहौल है. पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को उनके गृह क्षेत्र धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र के बरमंडल ले जाया जा रहा है. यहीं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

अगला लेख