Begin typing your search...

मुरैना के सरकारी स्कूल में शिक्षक का आपत्तिजनक Video Viral, रंगरलियां करते पकड़े गए टीचर और रसोइया

मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र स्थित निमास शासकीय प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक और रसोइया का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया. वीडियो में दोनों स्कूल समय में क्लासरूम के अंदर आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं, जबकि बाहर बच्चे खेल रहे थे. एक महिला द्वारा बनाये गए इस वीडियो के सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. मामला बढ़ा तो शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षक अशोक शर्मा को निलंबित कर दिया और महिला रसोइया को हटाया गया. मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है.

मुरैना के सरकारी स्कूल में शिक्षक का आपत्तिजनक Video Viral, रंगरलियां करते पकड़े गए टीचर और रसोइया
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 4 Dec 2025 11:08 PM IST

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके में स्थित निमास शासकीय प्राथमिक विद्यालय से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में स्कूल के ही शिक्षक अशोक शर्मा (या पाठक) को महिला रसोइया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया. खास बात यह है कि यह घटना स्कूल समय के दौरान हुई, जब बच्चे मैदान में खेल रहे थे और क्लासरूम चल रहे थे.

स्‍टेट मिरर अब WhatsApp पर भी, सब्‍सक्राइब करने के लिए क्लिक करें

वीडियो सामने आते ही शिक्षा विभाग से लेकर स्थानीय लोगों तक, हर स्तर पर आक्रोश फैल गया. लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब सरकारी शिक्षक ही इस तरह का व्यवहार करेंगे तो बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा का माहौल कैसे सुरक्षित रहेगा? मामला तूल पकड़ते ही विभाग ने तत्काल कार्रवाई की और शिक्षक सहित रसोइया पर सख्त कदम उठाए.

वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखता है कि स्कूल के एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर शिक्षक महिला रसोइया के साथ आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे. दरवाजे के बाहर एक दूसरी महिला खड़ी दिखाई दी, जो कथित रूप से “निगरानी” कर रही थी. बताया जा रहा है कि वीडियो बनाने में उसी महिला का हाथ है. उसने ही दूसरी महिला को मोबाइल पकड़ा कर यह वीडियो रिकॉर्ड करवाया.

स्थानीय लोगों में भारी विरोध

वीडियो वायरल होते ही गांव में रोष फैल गया. लोगों ने कहा कि जब सरकारी शिक्षक ही इस तरह की हरकत करेंगे, तो बच्चों का भविष्य क्या होगा? लड़कियों की सुरक्षा का क्या?" लोगों ने इसे “स्कूल के माहौल को दूषित करने वाली हरकत” बताया और शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव ने तुरंत वीडियो का संज्ञान लिया और कार्रवाई की. उन्होंने कहा कि वीडियो सामने आते ही शिक्षक अशोक को निलंबित कर दिया गया है और महिला रसोइया को हटाया गया है. जांच जारी है. आगे आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे."

समिति बनी, होगी विस्तृत जांच

डीपीसी हरीश तिवारी ने पुष्टि की कि विभाग ने मामले की जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है. समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी. स्कूल के बच्चों पर क्या असर पड़ रहा है? इस शर्मनाक घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं- क्या स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित है? क्या सरकारी स्कूलों में नैतिक आचरण की निगरानी बढ़ाने की जरूरत है? क्या शिक्षकों के लिए आचार संहिता का पालन सख्ती से कराया जाएगा? मामले ने मुरैना के शिक्षा तंत्र की लापरवाही को उजागर कर दिया है.

दिव्या कुमारी नाम के एक यूजर लिखा कि, मुरैना (मध्यप्रदेश) का सरकारी स्कूल अब OYO रूम में तब्दील, मैरिटधारी ब्राह्मण शिक्षक अशोक शर्मा ने स्कूल को अपना निजी “प्रेम-प्रयोगशाला” बना डाला। दिनदहाड़े क्लासरूम @##&@ , वीडियो वायरल. लेकिन चिंता मत करो, मनु मीडिया ख़ामोश है क्योंकि आरोपी तो “मैरिट” का पोस्टर बॉय है ना! उनके समुदाय से हैं. उनके लिए ये बस कामसूत्र की “प्रैक्टिकल क्लास” थी, संस्कृति बचाने का नया तरीक़ा जो ठहरा! इन मैरिट के लालों ने सिस्टम पर ऐसा क़ब्ज़ा जमा रखा है कि- मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर ज़मीन छू रहा है, ड्रॉपआउट रेट आसमान चूम रहा है, भ्रष्टाचार का ग्राफ़ ऊपर और बच्चों का भविष्य नीचे और क्लासरूम? वो तो अब “ Oyo ” बना दिया. बाक़ी बच्चों का भविष्य तो गया तेल लेने

अगला लेख