Begin typing your search...

27 सेकंड का खौफनाक वीडियो! हाथ में पिस्टल और तेज रफ्तार बाइक, रील्स+स्टंटबाजी ने ले ली 3 सगे भाइयों की जान

एक दर्दनाक हादसे का वीडियो मध्य प्रदेश के मौगंज जिले से सामने आया है, जिसने लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है. कुछ सेकंड के रोमांच के लिए बनाया गया यह वीडियो अब एक परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म बन गया है,

Mauganj stunt accident
X

Mauganj stunt accident

( Image Source:  X/ @Anurag_Dwary )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर3 Mins Read

Updated on: 20 April 2026 9:06 AM IST

आजकल युवाओं में रोड पर वीडियो बनाना और बाइक या गाड़ी से स्टंटबाजी करना आम बात सी हो गई है. जिसके चलते लगातार दर्दनाक हादसे भी देखने को मिल रहे हैं. स्टंटबाजी के चक्कर में कई लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं, लेकिन ऐसे लोगों को देखकर भी युवा सीख नहीं पाते. ऐसे ही एक दर्दनाक हादसे का वीडियो मध्य प्रदेश के मौगंज जिले से सामने आया है, जिसने लापरवाही और तेज रफ्तार के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है. कुछ सेकंड के रोमांच के लिए बनाया गया यह वीडियो अब एक परिवार के लिए कभी न भरने वाला जख्म बन गया है, जिसमें तीन सगे भाइयों की जान चली गई.

यह हादसा 14 अप्रैल को हुआ, जब दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवक तेज रफ्तार में एक-दूसरे को ओवरटेक करते हुए खतरनाक स्टंट कर रहे थे. इसी दौरान अचानक सामने आई एक ट्रॉली से टक्कर ने इस खौफनाक घटना को जन्म दिया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

कैसे खतरनाक स्टंट बना मौत की वजह?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तेज गति से सड़क पर दौड़ रहे हैं. उनके पीछे चल रही दूसरी बाइक पर बैठे उनके दोस्त इस पूरे स्टंट को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे. दोनों बाइक सवार ट्रैफिक के बीच से निकलते हुए एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान एक युवक के हाथ में पिस्तौल भी दिखाई देती है, जो इस घटना को और गंभीर बनाता है.

कैसे हुआ हादसा?

वीडियो में आगे चल रहे तीनों युवक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश करते नजर आते हैं. लेकिन जैसे ही वे आगे बढ़ते हैं, सामने ईंटों से भरी एक ट्रॉली आ जाती है. तेज रफ्तार और नियंत्रण खोने के कारण उनकी मोटरसाइकिल सीधे ट्रॉली के पीछे जा टकराती है. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान उपलक्ष कोल, अमरीश कोल और हेमराज कोल के रूप में हुई है.

तीनों एक ही परिवार के सदस्य थे, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है.हादसे के समय दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार प्रशांत और प्रदीप द्विवेदी इस खतरनाक स्टंट का वीडियो बना रहे थे. हादसे के दौरान वे भी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अगला लेख