कौन है ये 15 साल का लड़का करन कुशवाहा? क्या है अजय पार बाबा का कनेक्शन बागेश्वर धाम से- VIDEO
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक 15 साल का लड़का अजय पार बाबा के नाम से चर्चा में बना हुआ है जो कि बागेश्वर धाम से धीरेंद्र शास्त्री के जैसे अर्जी लगाने के कारण सुर्खियों में बना हुआ है और अर्जी लगाते-लगाते उसके दरबार में भीड़ ज्यादा बढ़ गई और फिर दरबार बंद करना पड़ा.
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 15 साल का एक लड़का 'अजय पार बाबा' के नाम से दरबार लगाकर सुर्खियों में आ गया. सोशल मीडिया पर इसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग उसके दरबार में जुटते नजर आ रहे हैं. कुछ ही दिनों में यह किशोर इलाके में चर्चा का केंद्र बन गया, लेकिन बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के चलते अब इसने अपना दरबार बंद कर दिया है. मामला इतना बढ़ गया कि ‘बाबा’ खुद छतरपुर के एसपी कार्यालय तक पहुंच गया.
कौन है ‘अजय पार बाबा’ और क्यों हो रहा वायरल?
छतरपुर जिले के केडी गांव का रहने वाला 15 साल का करन कुशवाहा, खुद को ‘अजय पार बाबा’ के रूप में पेश कर रहा था. वह गांव में बाकायदा दरबार लगाता था, जहां लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी. 15 साल का करन कुशवाहा लोगों की अर्जी लगाता है और दावा करता है हमारे यहां हर बीमारी का इलाज हो जाता है और साथ दावा करता है कि हम डॉ. की भी सलाह ने के लिए कहते है. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग उसकी ‘दरबार’ शैली को Dhirendra Shastri से जोड़कर भी देख रहे हैं.
दरबार क्यों बंद किया?
जब एक वीडियो में 15 साल के करन कुशवाहा से पूछा गया कि उसने दरबार क्यों बंद किया, तो उसने साफ कहा कि 'दरबार में भीड़ ज्यादा हो रही है हमने पुलिस को भी फोन लगाया लेकिन कोई नहीं आया.' इस बयान से साफ है कि भीड़ नियंत्रण उसके लिए बड़ी चुनौती बन गई थी.
क्या गांव में व्यवस्था संभालना मुश्किल हो गया था?
वीडियो में मौजूद एक व्यक्ति ने भी हालात को लेकर चिंता जताई. उसने कहा कि भीड़ ज्यादा हो रही और अव्यवस्थाएं फैल रही है काफी संख्या में लोग आ रहे हैं महिलाएं भी खूब हैं हम गांव वाले ही कुछ व्यवस्था करते हैं कुछ लोग कहते हैं कि क्यों कर रहे हों तुम्हें क्या?' यानी स्थानीय लोग ही व्यवस्था संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन हालात उनके नियंत्रण से बाहर होते जा रहे थे.
क्या गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी भी बनी समस्या?
उसी वीडियो में एक व्यक्ति ने गांव की स्थिति पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि 'गांव में पानी की व्यवस्था भी नहीं बस एक पुराना कुआं हैं बस और कुछ नहीं.' इससे साफ है कि इतनी बड़ी भीड़ के लिए गांव में बुनियादी सुविधाएं भी पर्याप्त नहीं थीं.
क्या प्रशासन तक पहुंचा मामला?
बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के चलते ‘अजय पार बाबा’ उर्फ करन कुशवाहा ने अपना दरबार बंद कर दिया. जानकारी के मुताबिक, वह छतरपुर के एसपी कार्यालय भी पहुंचा, जहां पूरे मामले को लेकर चर्चा हुई. बताया जा रहा है कि पिछले 15-20 दिनों में ही यह मामला तेजी से वायरल हुआ और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग उसके दरबार में पहुंचने लगे.
क्यों चर्चा में है यह मामला?
यह पूरा मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि एक नाबालिग लड़का ‘बाबा’ बनकर दरबार लगा रहा था. कुछ ही दिनों में भारी भीड़ जुटने लगी. सोशल मीडिया ने इसे तेजी से वायरल कर दिया. अंत में हालात बिगड़ने पर दरबार बंद करना पड़ा.
अजय दरबार का वीडियो देख क्या कह रहे यूजर्स
@Abhimanyu1305 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, अजय पाल बाबा अपना दरबार बन्द कर दिया है, अब इन्हें पुलिस प्रशासन की मदद चाहिए, क्योंकि इनके पास भी धीरेन्द्र शास्त्री दरबार की तरह भीड़ लगने लगी है, हजारों लोग अपनी अर्जी लेकर पहुंच रहे हैं. छतरपुर जिले के केडी गांव का रहने वाला यह लड़का "अजय पाल सरकार” के नाम से दरबार चलाता है, और इनके दरबार में भीड़ भी लगने लगी है, जल्द ही धीरेन्द्र शास्त्री को पीछे छोड़ देगा. ऐसा लगता है किसी ने इसे सलाह दिया होगा, दरबार बन्द करके सुरक्षा व्यवस्था के नाम और अपने पास पुलिस तैनात करवाओ, इससे और ज्यादा भौकाल बनेगा. अगर हमारे देश में पढ़े लिखे नेताओं की सरकार होती तो शायद ऐसी दुकानें बंद होती. बात केवल शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास, रोजगार की होती.




