Begin typing your search...

BSF को मध्य प्रदेश वन विभाग देगा 700 पंप एक्शन गन, बांग्लादेश सीमा पर होगी तैनात

मध्य प्रदेश वन विभाग ने शुक्रवार को देर रात BSF को विशेष बंदकों की सौगात देने का फैसला किया है. यह बंदूकें बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनाती के लिए देगा। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी. इस संबंध में वन विभाग अधिकारी पीके सिंह ने जानकारी दी कि हम अपने शस्त्रागार से 700 पंप एक्शन बंदूकें सीमा सुरक्षा बल को देंगे

BSF को मध्य प्रदेश वन विभाग देगा 700 पंप एक्शन गन, बांग्लादेश सीमा पर होगी तैनात
X
BSF personnel Photo Credit: ANI
सार्थक अरोड़ा
by: सार्थक अरोड़ा

Published on: 14 Sept 2024 12:46 PM

मध्य प्रदेश वन विभाग ने बीएसएफ को विशेष बंदूकों की सौगात देने का फैसला किया है। यह बंदूकें बांग्लादेश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनाती के लिए देगा। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

BSF को देंगे 700 एक्शन पंप बंदूकें

रिपोर्ट्स के अनुसार वन विभाग अधिकारी पीके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि हम अपने शस्त्रागार से 700 पंप एक्शन बंदूकें सीमा सुरक्षा बल को देंगे। इस पर उन्होंने पुष्टि की कि राज्य सरकार ने बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कहा गया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। एक अन्य अधिकारी के अनुसार, इन बंदूकों को 2008 में अमेरिका स्थित मैवरिक आर्म्स इंक से आयात किया गया था, उन्होंने कहा कि आग्नेयास्त्र में एक बैरल है और यह 12 जीए (गेज) कैलिबर का है।

बांग्लादेश और भारत के बीच 4000 किमी बॉर्डर

बता दें, भारत और बांग्लादेश 4096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करते हैं। इसमें पश्चिम बंगाल के साथ 2,217 किलोमीटर लंबी सीमा शामिल है। वहीं, असम, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघालय भी उस देश के साथ सीमा साझा करते हैं। इन बंदूकों का इस्तेमाल घुसपैठियों पर रोक लगाने के लिए किया जायेगा। साथ ही बांग्लादेश में जो राजनीतिक उथलपुथल उसके बाद बॉर्डर की स्थिति को नियंत्रण करने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल जारी है, क्योंकि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 5 अगस्त को कड़े विरोध के बाद इस्तीफा दे दिया था और भारत भाग गई थीं। नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की कमान संभाल रहे हैं। इस समय बांग्लादेश और भारत की राजनितिक स्थिति उथल-पुथल मची हुई है। यह सियासी उठापठक उस समय जारी हुई जब बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत भाग कर आ गईं थी।

इस समय नोबल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनुस सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। बांग्लादेश में अशांति के बाद, बीएसएफ ने उस देश के नागरिकों द्वारा भारत में अवैध प्रवेश के प्रयासों को विफल करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है।

अगला लेख