Begin typing your search...

Ranchi Viral Video: थाने में रील बनाना युवक को पड़ा महंगा, लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी; देखें वीडियो

रांची के चुटिया थाना परिसर में बिना अनुमति रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया. माफी और लिखित बॉन्ड के बाद उसे पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया.

ranchi police station viral reel, chutia thana reel video,
X

थाने में रील बनाना युवक को पड़ा भारी

( Image Source:  X@Mukesh_Ranchi )

Ranchi Chutia Police Station Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में लोग कई बार ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसका खामियाजा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है, जहां एक युवक को थाने के अंदर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया.

जानकारी के मुताबिक, साहिल महतो नाम के युवक ने रांची के चुटिया थाना परिसर में बिना किसी अनुमति के एक पंजाबी गाने पर रील बनाई. वीडियो में वह दबंग अंदाज में नजर आया. इसके बाद उसने इस रील को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर दिया.

पुलिस तक पहुंचा वायरल वीडियो

मंगलवार को यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया. वीडियो देखने के बाद पुलिस ने इसे थाने की गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा मामला मानते हुए कार्रवाई की.

पुलिस ने साहिल महतो को हिरासत में लिया और पूछताछ की. अधिकारियों का कहना है कि थाने जैसे संवेदनशील और सरकारी परिसर में बिना अनुमति वीडियो रिकॉर्ड करना नियमों के खिलाफ है.

माफी मांगते हुए बनाया वीडियो

हिरासत में लिए जाने के बाद साहिल महतो ने अपनी गलती स्वीकार की. उसने माफी मांगते हुए एक वीडियो भी रिकॉर्ड कराया, जिसमें उसने बताया कि जब पुलिसकर्मी अपने काम में व्यस्त थे, तब वह चुपके से थाने के अंदर गया और रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी. वीडियो में उसने कहा कि उससे बड़ी गलती हुई है और भविष्य में वह ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेगा.

पीआर बॉन्ड पर मिली रिहाई

रांची के सिटी डीएसपी रमन ने बताया कि युवक को विवादित रील बनाने के मामले में हिरासत में लिया गया था. बाद में उससे लिखित माफीनामा लिया गया और पीआर बॉन्ड (Personal Recognizance Bond) भरवाकर छोड़ दिया गया.

सोशल मीडिया यूजर्स के लिए बड़ी सीख

यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि वायरल होने की होड़ में सरकारी कार्यालय, पुलिस थाना या अन्य संवेदनशील स्थानों पर बिना अनुमति वीडियो बनाना कानूनी कार्रवाई का कारण बन सकता है। सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने से पहले नियमों का पालन करना जरूरी है।

Viral Video
अगला लेख