LPG कनेक्शन के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपी दबोचे गए, फर्जी लिंक भेजकर बैंक खाते से उड़ाए थे पैसे
झारखंड में LPG कनेक्शन दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है, जिसमें 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. सोशल मीडिया पर भेजे गए फर्जी लिंक से बैंक खाते से पैसे उड़ाए गए.
LPG कनेक्शन का झांसा बना जाल, हजारीबाग में 20 लाख की ठगी का खुलासा
LPG scam Jharkhand Hazaribagh: झारखंड में एक बड़ा साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जहां एलपीजी कनेक्शन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब ₹20 लाख की ठगी कर ली गई. CID ने इस मामले में हजारीबाग से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित से संपर्क किया और उसे LPG कनेक्शन दिलाने का झांसा दिया.
इसके बाद आरोपियों ने एक फर्जी लिंक भेजा, जिस पर क्लिक करते ही पीड़ित के बैंक खाते से धीरे-धीरे कुल ₹19.85 लाख उड़ा लिए गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है, जिनका इस्तेमाल इस फ्रॉड में किया गया था.
पश्चिम एशिया तनाव का क्या हुआ असर?
इधर, पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण LPG सप्लाई पर भी असर पड़ा है. सरकार ने कहा है कि भारत अपने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर लगातार दूसरे देशों के संपर्क में है. इसी बीच प्रभावित एक्सपोर्टर्स के लिए ₹497 करोड़ का राहत पैकेज भी घोषित किया गया है.
MEA के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने बताया कि हालात चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन भारत लगातार कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय है और सुरक्षित सप्लाई सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए वैश्विक साझेदारों के साथ बातचीत जारी है.




