Begin typing your search...

तलाक के कागज फाड़कर कोर्ट में ही पति के गले लगी पत्नी, कितना सच है वायरल वीडियो? भावुक करने वाला है दावा

सोशल मीडिया पर वायरल एक कहानी में दावा किया जा रहा है कि ससुर की जान बचाने के बाद दामाद ने पूरे परिवार का दिल जीत लिया. इसके बाद कोर्ट में पत्नी ने कथित तौर पर तलाक के कागज फाड़ दिए और पति को गले लगा लिया.

तलाक के कागज फाड़कर कोर्ट में ही पति के गले लगी पत्नी, कितना सच है वायरल वीडियो? भावुक करने वाला है दावा
X
( Image Source:  @ishita_9529-X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 12 Jun 2026 5:24 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो और उससे जुड़ी कहानी तेजी से वायरल हो रही है. इस कहानी को पढ़ने और वीडियो को देखने के बाद लोग भावुक हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पांच साल तक चली कानूनी लड़ाई का अंत कोर्ट रूम में एक ऐसे भावुक मोड़ के साथ हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.

वायरल दावों के मुताबिक, साल 2020 में सौरभ और शिखा की शादी हुई थी. परिवार ने बड़े अरमानों के साथ दोनों का रिश्ता तय किया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच मतभेद बढ़ने लगे. हालात इतने बिगड़ गए कि मामला अदालत तक पहुंच गया. दोनों के बीच तलाक और अन्य कानूनी विवादों को लेकर लंबी लड़ाई शुरू हो गई.

बताया जा रहा है कि कई साल तक कोर्ट के चक्कर लगाने और कानूनी खर्चों के कारण परिवार आर्थिक और मानसिक दबाव में आ गया. इसी दौरान शिखा के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई. वायरल पोस्ट्स के अनुसार, तनाव और आर्थिक परेशानियों के चलते उन्हें हार्ट अटैक आया और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

जब दामाद ने निभाया बेटे का फर्ज

कहानी के अनुसार, जैसे ही सौरभ को अपने ससुर की गंभीर हालत के बारे में पता चला, उसने पुरानी कड़वाहट को पीछे छोड़ दिया. दावा है कि वह तुरंत अस्पताल पहुंचा और ससुर के इलाज की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली. वायरल पोस्ट्स में कहा जा रहा है कि सौरभ ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल बदलवाया, डॉक्टरों से बातचीत की और इलाज का पूरा खर्च उठाने में मदद की. दामाद के इस व्यवहार ने पूरे परिवार को भावुक कर दिया.

कोर्ट में आया कहानी का सबसे बड़ा मोड़

वायरल दावों के मुताबिक, अगले दिन दोनों पक्ष अदालत में पेश हुए. सुनवाई के दौरान माहौल सामान्य था और वकील अपनी-अपनी दलीलें रख रहे थे. तभी अचानक ऐसा कुछ हुआ जिसने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया. दावा किया जा रहा है कि शिखा ने तलाक से जुड़े कागजात उठाए और सबके सामने उन्हें फाड़ दिया. इसके बाद वह अपने पति के गले लगकर रोने लगी. कोर्ट रूम में मौजूद लोग भी इस भावुक नजारा को देखकर हैरान रह गए.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कहानी

इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई यूजर्स इसे रिश्तों में समझदारी, माफी और परिवार के महत्व की मिसाल बता रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे आधुनिक रिश्तों के लिए एक सीख के रूप में भी देख रहे हैं. हालांकि, वीडियो और उससे जुड़े सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था. इसलिए वायरल दावों को सत्यापित तथ्य मानने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है.

रिश्तों को लेकर लोग क्या कह रहे हैं?

वायरल कहानी पर प्रतिक्रिया देते हुए कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते तोड़ने की बजाय बातचीत और समझदारी से समस्याओं का समाधान खोजा जाना चाहिए. यही वजह है कि यह वीडियो और उससे जुड़ी कहानी इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रही है.

डिसक्लेमर- इस खबर की पुष्टि स्टेट मिरर नहीं करता है यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है दावे के मुताबिक है)

वायरल
अगला लेख