Begin typing your search...

आग, धुआं और चीख-पुकार... कैसे हुआ तुगलकाबाद में इतना बड़ा हादसा, 3 लोग जिंदा जले- 10 पॉइंट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण अग्निकांड की घटना से दहल उठी है. मालवीय नगर में हुए दर्दनाक हादसे के कुछ दिनों बाद अब तुगलकाबाद इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई.

Tughlakabad building fire
X

Tughlakabad building fire

( Image Source:  X/ @nationalDivyang )

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण अग्निकांड की घटना से दहल उठी है. मालवीय नगर में हुए दर्दनाक हादसे के कुछ दिनों बाद अब तुगलकाबाद इलाके में एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई.

दिल्ली फायर सर्विस और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. अधिकारियों के अनुसार अब तक पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

10 पॉइंट में जानें कैसे हुआ हादसा?

1. जानकारी के मुताबिक तुगलकाबाद क्षेत्र की गली नंबर-1 स्थित नया तारा अपार्टमेंट के पास एक बहुमंजिला इमारत में तड़के आग लग गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग इमारत के अंदर फंस गए थे.

2. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर स्थित पार्किंग क्षेत्र में लगी थी. वहां खड़े वाहनों ने आग को तेजी से फैलने का मौका दिया, जिसके कारण देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं से भर गया.

3. फायर विभाग के एडीओ यशवंत मीणा ने बताया कि पार्किंग में खड़ी तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल आग की चपेट में आ गईं. वाहनों में लगी आग से उठे घने धुएं ने पूरे भवन को अपनी गिरफ्त में ले लिया.

4. अधिकारियों के अनुसार आग की लपटों से अधिक नुकसान धुएं ने पहुंचाया. धुआं पांचवीं मंजिल तक फैल गया, जिसके चलते कई लोग अपने घरों में फंस गए. ग्राउंड फ्लोर, पहली और दूसरी मंजिल पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखा गया.

5. घटना स्थल संकरी गली में स्थित होने के कारण दमकल कर्मियों को राहत और बचाव अभियान चलाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. बावजूद इसके फायर ब्रिगेड की टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया.

6. दमकल विभाग की टीम ने इमारत की छत तक पहुंच बनाई और छत का गेट काटकर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया.

7. दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के मुताबिक अब तक पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बचाए गए लोगों को प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई.

8. फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं. आग किन परिस्थितियों में लगी और इसके पीछे क्या वजह रही, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है.

9. गौरतलब है कि 3 जून को मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग में 23 लोगों की मौत हो गई थी. उस दर्दनाक हादसे के बाद राजधानी में कई अन्य आगजनी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं.

10. लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं को देखते हुए दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग अग्नि सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रहे हैं. भवनों में सुरक्षा मानकों की जांच और जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है.

अगला लेख