पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कोलकाता के अलीपुर इलाके स्थित एक सरकारी इमारत में लगी भीषण आग में हजारों इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (EVM) जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है. घटना के बाद विपक्ष ने जहां सरकार को घेरा है, वहीं राज्य सरकार के एक मंत्री ने भी आग लगने के तरीके पर सवाल उठाकर मामले को और गंभीर बना दिया है. बताया जा रहा है कि आग में करीब 4000 ईवीएम प्रभावित हुई हैं, जिनका इस्तेमाल हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था. आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को लगभग 24 घंटे का समय लगा. अब इस घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम प्रबंधन और आग लगने के कारणों पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.