Begin typing your search...

Delhi-NCR को लेकर IMD का अलर्ट, आज हाई लेवल पर पहुंचेगा तापमान! जानें कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. IMD ने हीटवेव को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है.

Delhi Heatwave
X

Delhi Heatwave

( Image Source:  ANI )

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 21 मई से 26 मई तक राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में हीटवेव को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है. लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों को दिन ही नहीं, बल्कि रात में भी राहत मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में दिल्ली और यूपी के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा सकता है. खासतौर पर उत्तर प्रदेश के बांदा में बुधवार को 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा. भीषण गर्मी और तपती हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?

आईएमडी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 29 मई तक हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोगों को दिन के समय घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

यूपी में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में भी मौसम विभाग ने हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है. बांदा, झांसी, प्रयागराज, कानपुर और आसपास के इलाकों में गर्म हवाओं का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है.

दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को गर्म रातों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है.

किन राज्यों में बारिश की चेतावनी?

आईएमडी ने 20 मई की रात जारी अपने ताजा बुलेटिन में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की संभावना जताई है. अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 23 से 25 मई के बीच भारी बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती है.

मौसम
अगला लेख