Begin typing your search...

कैसी और कितनी खास है दिल्ली CM रेखा गुप्ता की कुर्सी, रेट को लेकर किए जा रहे अलग-अलग दावे

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की लग्जरी ऑफिस चेयर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. जानिए वायरल हुई इस हाई-एंड रेक्लाइनर चेयर की कीमत और इसके खास फीचर्स.

कैसी और कितनी खास है दिल्ली CM रेखा गुप्ता की कुर्सी, रेट को लेकर किए जा रहे अलग-अलग दावे
X
( Image Source:  X-@ANI )
समी सिद्दीकी
By: समी सिद्दीकी4 Mins Read

Published on: 26 May 2026 11:12 AM

Rekha Gupta Chair: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता इस बार अपनी कुर्सी को लेकर सुर्खियों में हैं. इसकी वजह उनका खुद का सोशल मीडिया पोस्ट है. दरअसल, बीते दिन रेखा गुप्ता की मुलाकात अभिनेता राकेश बेदी से हुई थी. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं. तस्वीरों में दिख रही कुर्सी पर यूजर्स की नजर टिक गई और लोग इसकी कीमत का अंदाजा लगाने लगे. किसी ने इसकी कीमत 20 हजार रुपये बताई, तो किसी ने 50 हजार. वहीं कुछ यूजर्स ने इसकी कीमत लाखों रुपये तक बता दी.

रेखा गुप्ता ने पोस्ट में लिखा, “दिल्ली सचिवालय में वरिष्ठ अभिनेता राकेश बेदी से मुलाकात हुई. दिल्ली के प्रतिष्ठित कलाकारों में शामिल राकेश बेदी आज भी हर पीढ़ी के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उनकी हालिया भूमिका ‘धुरंधर’ को खास तौर पर युवा दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इस दौरान दिल्ली को मनोरंजन और रचनात्मक कला के बड़े केंद्र के रूप में उभरते हुए विषय पर भी चर्चा हुई.”

कितनी है रेखा गुप्ता की कुर्सी की कीमत?

रेखा गुप्ता की कुर्सी को लेकर जब ग्रोक से सवाल किया गया तो उसने इसकी कीमत 20 हजार से 60 हजार रुपये के बीच बताई. वहीं कई यूजर्स इसकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा होने का दावा करते नजर आए. हालांकि, जब हमने जांच की तो पता चला कि कई ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर यह कुर्सी 65 हजार से 70 हजार रुपये के बीच लिस्ट की गई है. वेबसाइट्स पर इसे हाई-एंड ऑफिस रेक्लाइनर चेयर के तौर पर दिखाया गया है, जिसे ज्यादा आरामदायक बैठने के लिए डिजाइन किया गया है.

क्या है इस कुर्ती की खासियत?

  • यह चेयर प्रीमियम बेज लेदर फिनिश के साथ आती है, जो इसे शानदार और प्रोफेशनल ऑफिस लुक देती है. इसका डिजाइन न सिर्फ आकर्षक है बल्कि लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए भी तैयार किया गया है.
  • चेयर में मजबूत एल्युमिनियम अलॉय मेटल फ्रेम दिया गया है, जो बेहतर मजबूती और स्थिरता प्रदान करता है. इसकी मजबूत बॉडी इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखती है.
  • इसमें हाइट एडजस्ट करने का फीचर भी मिलता है, जिससे यूजर अपनी डेस्क और बैठने की जरूरत के हिसाब से चेयर की ऊंचाई आसानी से सेट कर सकता है.
  • चेयर का 360 डिग्री स्विवेल बेस स्मूद मूवमेंट और आसान रोटेशन की सुविधा देता है. इससे काम करते समय बिना उठे आसानी से इधर-उधर घूम सकते हैं.
  • इसके साथ ही इसमें रिक्लाइनर फीचर है, यानी आप इसे पूरी तरह से पीछे एडजस्ट कर सकते हैं और लेट सकते हैं, जिससे कमर को आराम मिल सके.
  • आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें लॉकिंग टिल्ट मैकेनिज्म दिया गया है. यूजर चेयर को पीछे की ओर झुकाकर अपनी पसंद के एंगल पर लॉक कर सकता है.
  • इसके एडजस्टेबल आर्मरेस्ट हाथों और कंधों को बेहतर सपोर्ट देते हैं, जिससे लंबे समय तक काम करने के दौरान थकान कम महसूस होती है.
  • यह चेयर खास तौर पर ऑफिस और वर्क फ्रॉम होम यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है, ताकि लंबे समय तक बैठने पर भी आराम बना रहे.
अगला लेख