Begin typing your search...

दिल्ली में ओडिशा की महिला से गैंगरेप, नौसेना के अधिकारी को फटे कपड़ों में सराय काले खां में मिली

दिल्ली के सराय काले खां में 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। बलात्कार के बाद उसे बेहोशी की हालत में सराय काले खां में सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

दिल्ली में ओडिशा की महिला से गैंगरेप, नौसेना के अधिकारी को फटे कपड़ों में सराय काले खां में मिली
X
( Image Source:  Freepik )
नवनीत कुमार
Edited By: नवनीत कुमार

Updated on: 12 Oct 2024 2:57 PM IST

कहा जाता है कि दिल्ली महिलाओं के लिए सेफ नहीं है। दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा बड़ा मुद्दा है। ये बात एक हद तक सच होती दिख रही है। आए दिन देश के किसी न किसी कोने से महिला के साथ जघन्य अपराध की खबरें आती रहती है। दिल्ली में भी बलात्कार के मामले आए दिन देखने को मिलते हैं। इस तरह की घटनाएं शहर के नामों को शर्मसार करते हैं।

हाल ही में दिल्ली के सराय काले खां में 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। बलात्कार के बाद उसे बेहोशी की हालत में सराय काले खां में सड़क किनारे फेंक दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

नौसेना के अधिकारी ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, सुबह साढ़े तीन बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने फोन कर बताया कि एक महिल सड़क पर लड़खड़ाकर चलती मिली है जिसके कपड़े खून से सने हैं। लोकल पुलिस स्टेशन की टीम जब मौके पर पहुंची तो उसने महिला को फटी हुई कुर्ती और शरीर के निचले हिस्से में कपड़े का एक टुकड़ा पहने हुए पाया। पुलिस ने उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ किसी दूसरे स्थान पर दुष्कर्म किया गया और उसके बाद आरोपी उसे सराय काले खां इलाके में फेंक कर भाग गए। पीड़िता ओडिशा की रहने वाली है। वह एक साल से ओडिशा में अपना घर छोड़कर दिल्ली में रह रही थी।

यूपी में भी हुई हैवानियत

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भी एक नाबालिग के साथ हैवानियत की गई। दो युवक मेला देखने जा रही लड़की को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने पास के ही जंगल में ले जाकर उसके साथ रात 3 बजे तक गैंगरेप किया। साथ ही आरोपियों ने लड़की को जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगे। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। लड़की के परिजन बेटी को लेकर थाना पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

DELHI NEWS
अगला लेख