नेहा बोरा के वो 5 वीडियो, जो बताते हैं कितनी धाकड़ है ये नेता! कैसे बनती चली जा रही हैं आंदोलन का चेहरा?
SIR के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन कर रहीं नेहा बोरा के 5 वीडियो वायरल हैं. जानें हिरासत, पुलिस से टकराव और उनके चर्चित बयानों की पूरी कहानी.
दिल्ली की सड़कों पर जब भीड़ के बीच कोई चेहरा बार-बार नजर आने लगे, तो वह सिर्फ प्रदर्शन का हिस्सा नहीं रहता, धीरे-धीरे आंदोलन की पहचान बन जाता है. कुछ ऐसा ही चेहरा इन दिनों नेहा बोरा का नजर आ रहा है. जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट तक, SIR के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों में नेहा बोरा लगातार अपनी आवाज बुलंद करती दिखाई दे रही हैं. पुलिस की कार्रवाई, हिरासत और विरोध के बीच भी उनके तेवरों में कमी नजर नहीं आती दिख रही है.
नेहा बोरा का नाम इससे पहले CJP के प्रदर्शन के दौरान भी चर्चा में आया था. अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक के साथ भूख हड़ताल के दौरान उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा था. इसके बाद वह झारखंड भी पहुंचीं, जहां प्रदर्शन के दौरान उन पर स्याही फेंके जाने की घटना सामने आई. लेकिन इन घटनाओं के बावजूद वह पीछे हटती नहीं दिखीं.
अब एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में नेहा बोरा सक्रिय नजर आ रही हैं. इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक नागरिक मार्च हो या जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर विरोध- उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कभी पुलिस के सामने सवाल उठाते हुए, कभी हिरासत में जाते हुए और फिर अगले दिन उसी जगह वापस लौटकर अपनी आवाज उठाते हुए. नेहा बोरा के ये वीडियो उनके संघर्ष की अलग-अलग तस्वीर दिखाते हैं. आइए नजर डालते हैं उन 5 वीडियो पर, जिनमें दिखाई देता है कि कैसे एक प्रदर्शनकारी चेहरा धीरे-धीरे इस आंदोलन की चर्चित आवाज बनता जा रहा है.
CM योगी को लेकर नेहा बोरा ने प्रयागराज में कहा था कि यह पर जो सरकार दम भरती है और कहती है कि यहां पर एक पत्ता भी हिलता है हमारी इजाजत पर हम उस बाबा के राज क खुली चुनौती देना चाहते हैं कि आगे आने वाले साल में दिखा दिया जाएगा आपको कि बाबा का राज नहीं बाबा साहब का राज होगा. उसके संविधान का राज होगा लोकतंत्र का राज होगा. नेहा बोरा ने मंच से बयान देते हुए कहा था कि 'वो गुंडा, वो दंगई, वो लंपट जो खुद को योगी कहता है, वो क्या देगा शिक्षा उत्तर प्रदेश को?" उन्होंने यह भी कहा था कि योगी का वस्त्र ओढ़कर वे जनता को ठग रहे हैं तथा गोरखपुर को हिंसा की धरती बना दिया गया है. इस भाषण के बाद उनके खिलाफ गोरखपुर के थानों में शिकायतें और मामले भी दर्ज किए गए थे.
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा बोरा किस तरह बैरिकेड्स के ऊपर चढ़ जाती है पुलिस के सामने साहस दिखा रही है. इस तरह के सोशल मीडिया पर नेहा बोरा के कई वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें उनके धाकड़ अंदाज हो देखा जा सकता है और किस तरह से दिल्ली पुलिस का मुकाबला करते हुए लड़ाई लड़ रही है.
वीरू यादव ने सोशल मीडिया पर नेहा बोरा के वीडियो पर लिखा कि रिसेंट समय में नेहा बोरा भारत देश की सब से मजबूत महिला है. दिल्ली पुलिस बिना काम के पेमेंट ले रही थी सरकार से नेहा ने अच्छा काम दे रखा है इन लोगो को, रोज डिटेन करना पड़ रहा है.
इस तरह दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट पर नेहा बोरा की काफी चर्चा की जा रही है और उसे इस प्रदर्शन को लेकर कहा है कि देखो महिला कितनी मजबूत है और कैसे सरकार के खिलाफ सड़क पर धरना दे रही है.




