Begin typing your search...

पप्पू यादव से लेकर चन्नी तक, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर किसने क्या कहा?

X
जीतेंद्र चौहान
जीतेंद्र चौहान

Published on: 7 Oct 2026 12:01 AM

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की मांग को लेकर चुनाव आयोग की ओर बढ़े INDIA ब्लॉक के नेताओं को पुलिस ने रोक दिया. इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने जमकर विरोध जताया और सरकार से लेकर चुनाव आयोग तक पर गंभीर आरोप लगाए. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और ‘वोट चोरी’ से लेकर SIR तक के मुद्दे उठाए. कैमरे के सामने नेताओं ने साफ कहा कि चुने हुए सांसदों को चुनाव आयोग से मिलने से रोकना लोकतंत्र पर सवाल खड़े करता है. इसी के साथ सांसद पप्पू यादव और चरणजीत सिंह चन्नी ने क्या कहा आइए जानते हैं...


अगला लेख