Begin typing your search...

जंतर-मंतर पर सिविल ड्रेस में कौन था पुलिस की तरह लाठी लिए, सामने आ गई शख्स की पूरी कुंडली!

दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद वायरल वीडियो में सादे कपड़ों में लाठी लिए दिख रहे एक व्यक्ति को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. कई यूजर्स ने उसकी पहचान चौधरी हनी डागर के रूप में बताते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट और महिला प्रदर्शनकारियों से अभद्रता के आरोप लगाए हैं.

जंतर-मंतर पर सिविल ड्रेस में कौन था पुलिस की तरह लाठी लिए, सामने आ गई शख्स की पूरी कुंडली!
X

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में कहीं प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज दिखाई दे रहा है, तो कहीं सादे कपड़ों में मौजूद कुछ लोग युवाओं को पीटते नजर आ रहे हैं. कई छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उनके साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ तक हुई. कुछ वीडियो में पत्थरों के ढेर भी दिखाई दे रहे हैं.

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है- चौधरी हनी डागर. वायरल पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि सिविल ड्रेस में दिखाई देने वाला यह व्यक्ति दिल्ली पुलिस का गुंडा है. प्रदर्शनकारियों के खिलाफ लाठीचार्ज करने हुए नजर आया है. हालांकि, इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कई यूजर्स ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति ने महिला प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्रता की, लेकिन इन आरोपों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी नेताओं ने दिल्ली पुलिस से इस व्यक्ति की पहचान सार्वजनिक करने और उसकी भूमिका स्पष्ट करने की मांग की है. सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि वीडियो वायरल होने के बाद उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिया गया. सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि सादे कपड़ों में मौजूद लोग वास्तव में कानून-व्यवस्था की कार्रवाई का हिस्सा थे, तो उनकी पहचान और अधिकार क्या थे? और यदि प्रदर्शनकारियों द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच कब होगी?

क्या बोले यूजर्स?

@vinayymishraap नाम के एक यूजर ने लिखा कि, ये हनी डागर है दिल्ली पुलिस का एक गुंडा , जो सादे वर्दी में लोगो को पीटता था और महिलाओं को छेड़ने की कोशिश करता था उन्हें नंगा दौड़ाने की धमकी देता था. ये मैं नहीं ये ख़ुद महिलाये और लड़किया कह रही है जिसका वीडियो मैं डाल चुका हूँ पिछले ट्वीट में. ये जान बुझ कर सादे वर्दी में ये सब करने आया था. इसे फेमस करे ताकि इसके कुकर्मों का पर्दाफाश देश में हो. महुआ मोइत्रा ने लिखा कि तो @DelhiPolice, क्या आप हनी डागर के बारे में साफ़-साफ़ बता सकते हैं? वह कौन है? वह कहाँ रहता है? कल वह वर्दी पहने पुलिस वालों के साथ मिलकर हमारे बच्चों को कैसे पीट रहा था? मेरा कहना है कि हमें इस आदमी का पता लगाना चाहिए.

अगला लेख