Begin typing your search...

Delhi Rains: दिल्ली-NCR में जमकर बरस रहे बादल, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, कहां कितनी होगी बारिश, 10 Points

अगले 5 दिनों तक दिल्ली और एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा. कई इलाकों में मध्यम से भारी बौछारें पड़ने की संभावना रहेगी जिसके कारण जाम की समस्या बढ़ सकती है.

Delhi Rains: दिल्ली-NCR में जमकर बरस रहे बादल, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, कहां कितनी होगी बारिश, 10 Points
X
( Image Source:  Image source ANI )

मानसून अपने साथ गर्मी से राहत तो लेकर आता है लेकिन इसके आने के बाद ही बारिश के कारण जगह-जगह पर जाम लगना और पानी भर जाने की समस्या आम हो जाती है. दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बारिश के होते ही ये स्थिति देखने को मिल रही है. ऐसे में सवाल है कि आखिर दिल्ली एनसीआर में आगे कैसा मौसम रहेगा, कितनी बारिश होगी. मंगलवार यानी 7 जुलाई के बाद 8 तारीख को भी बारिश हुई, ऐसे में जानें कि अगले 5 दिनों तक दिल्ली एनसीआर में मौसम कैसा रहेगा.

बारिश के बाद गुरुग्राम का हाल

10 प्वॉइंट्स में जानें अगले 5 दिनों के मौसम का हाल

  1. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली में भारी बारिश के संकेत दिए हैं. विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 24 घंटों में हल्की से तेज बारिश होगी.
  2. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए दिल्ली में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
  3. गुरुग्राम में होने वाली भारी बारिश के कारण कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम को अनिवार्य कर दिया है.
  4. मौसम विभाग की ओर से हालिया न्यूजकास्ट में कहा गया है कि अगले दो से तीन घंटों के दौरान दिल्ली-NCR के ज़्यादातर हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इन इलाकों में गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद शामिल हैं.
  5. IMD ने तेज़ तूफान के दौरान 30-40 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है, पेड़ उखड़ सकते हैं और ट्रैफिक में रुकावट आ सकती है.
  6. 9 जुलाई को बिजली चमकने के साथ के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा, कई इलाकों में मध्यम से भारी बौछारें पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 36°C के आसपास रहेगा.
  7. 10 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है.
  8. 11 जुलाई को बादल छाए रहने और बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बढ़ सकती है, तापमान 34°C से 35°C तक रहेगा.
  9. 12 जुलाई को मौसम मुख्य रूप से साफ और धूप वाला रहेगा, तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.
  10. 13 जुलाई तेज धूप के साथ उमस रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 35°C तक पहुंच सकता है.

अगला लेख