Begin typing your search...

Ground Report: मॉडल टाउन की जनता फिर से 'AAP' पर जताएगी भरोसा या किसी और को देगी मौका?

स्टेट मिरर की टीम ग्राउंड रिपोर्ट करने मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में गई. वहां उन्होंने देखा कि शहरी क्षेत्र की स्थिति तो बढ़िया है लेकिन झुग्गियों और बस्तियों की स्थिति बहुत बुरी है. टीम वहां पर पशु चिकित्सालय के पास स्थित बस्ती में गई. सबसे पहले तो पशु चिकित्सालय पर ताला लटका मिला.

Ground Report: मॉडल टाउन की जनता फिर से AAP पर जताएगी भरोसा या किसी और को देगी मौका?
X
नवनीत कुमार
नवनीत कुमार3 Mins Read

Updated on: 26 Dec 2024 7:00 AM IST

मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र दिल्ली राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से एक है. दिल्ली के नॉर्थ दिल्ली जिले में आता है. यहां के मौजूदा विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी हैं. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने इन्हें ही टिकट दिया है. इसकी वजह एक और है कि उन्होंने पिछले चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता कपिल मिश्रा को हराया था. अभी तक कांग्रेस और बीजेपी ने उम्मीदवारों कि घोषणा नहीं की है.

स्टेट मिरर की टीम ग्राउंड रिपोर्ट करने मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में गई. वहां उन्होंने देखा कि शहरी क्षेत्र की स्थिति तो बढ़िया है लेकिन झुग्गियों और बस्तियों की स्थिति बहुत बुरी है. टीम वहां पर पशु चिकित्सालय के पास स्थित बस्ती में गई. सबसे पहले तो पशु चिकित्सालय पर ताला लटका मिला. यहां कब क्या हुआ इसका कोई भी स्थानीय जवाब नहीं दे पाया. वहीं, मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन के सामने तो और बुरा हाल था. मेट्रो पीलर के पास गंदगी का अंबार था. वहां अवारा पशु बैठे थे और लोग कूड़ा फेंक रहे थे.

झुग्गियों की हालत है बुरी

झुग्गियों के अंदर का हाल तो और बुरा था. जैसे ही अंदर गए वहां की बदबू की वजह से नाक पर हाथ रखना पड़ा. उस समय समझ आया कि आखिर ये लोग कैसे रह पाते हैं. थोड़ी और अंदर जाने पर स्थिति और खराब थी तो हम बिना कुछ पूछे ही बाहर निकल आए. वहां के रहने वाले लोगों की शिकायत है कि बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है और पानी एक समय ही आ रहा है.

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

वहां मौजूद लोगों से पूछा तो उन्होंने अपनी समस्या बताई. रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति ने बताया कि केजरीवाल का सब काम बढ़िया है बस पानी एक महीने से सही नहीं आ रहा है. फिर भी हम केजरीवाल को ही लाएंगे. 2017 से ऑटो चलाने वाले व्यक्ति ने कहा कि इस बार केजरीवाल के ही जीतने की उम्मीद है, लेकिन हम चाहेंगे कि बीजेपी जीते.

जनप्रतिनिधि ने क्या कहा?

आप विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र मे पहले 15 मिनट पानी आता था. हमने उसे सही करवाया और दोनों समय पानी देने का काम किया. पिछले 12 दिनों से एलजी के इशारे पर पानी बंद करने का काम किया है. हरियाणा से पानी नहीं आ रहा है, कहा जा रहा है कि अमोनिया कि मात्र बढ़ी हुई है. पानी पिलाना पुण्य का काम होता है लेकिन साजिश के तहत लोगों का पानी रोका जा रहा है.

क्या है राजनीतिक समीकरण?

मॉडल टाउन विधानसभा सीट दिल्ली के नॉर्थ दिल्ली जिले में आती है. यह विधानसभा क्षेत्र चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र में आता है. 2020 में मॉडल टाउन में कुल 52.58 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2020 में आम आदमी पार्टी से अखिलेश पति त्रिपाठी ने भारतीय जनता पार्टी के कपिल मिश्रा को 11,133 वोटों के मार्जिन से हराया था.

दिल्ली विधानसभा चुनाव
अगला लेख