Begin typing your search...

दिल्ली में फिर बरसेगी आग! IMD ने जारी किया अलर्ट, आखिर कब मिलेगी गर्मी से राहत? 10 प्वाइंट्स

दिल्ली में सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. IMD ने उत्तर भारत में हीटवेव की चेतावनी जारी की है. लेकिन आने वाले दिनों में राहत की भी खबर मिल सकती है.

दिल्ली में फिर बरसेगी आग! IMD ने जारी किया अलर्ट, आखिर कब मिलेगी गर्मी से राहत? 10 प्वाइंट्स
X

दिल्ली में सोमवार को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे सुबह और रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है.

मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में गर्मी की नई लहर चलने की चेतावनी दी है. अनुमान है कि 10 और 11 जून को तापमान अपने चरम पर पहुंच सकता है. हालांकि रविवार शाम दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई थी, लेकिन इससे लंबे समय तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

कैसा रहेगा मौसम और कब मिलेगी दिल्ली वालों को राहत?

  1. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
  2. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान.
  3. IMD ने दिनभर मुख्य रूप से साफ आसमान रहने की संभावना जताई.
  4. उत्तर और मध्य भारत में गर्मी की नई लहर शुरू होने के संकेत.
  5. 10 और 11 जून को गर्मी चरम पर पहुंच सकती है.
  6. आने वाले दिनों में शुष्क और गर्म मौसम बने रहने का अनुमान बना हुआ है.
  7. IMD के अनुसार मैदानी इलाकों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होने पर हीटवेव मानी जाती है.
  8. राहत की संभावना 13 जून के आसपास बन सकती है, जब एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर बारिश और तापमान में गिरावट ला सकता है
  9. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और तापमान में गिरावट की संभावना.
  10. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 144 दर्ज किया गया. राजधानी की हवा फिलहाल 'मॉडरेट' कैटेगरी में बनी हुई है.
अगला लेख