'लाहौर 1947' नहीं अब 'बंटवारा 1947'! Sunny Deol ने इस वजह से बदला फिल्म का नाम, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
सनी देओल की चर्चित फिल्म 'लाहौर 1947' अब नए नाम 'बंटवारा 1947' से रिलीज होगी. फिल्म का मोशन पोस्टर और 14 अगस्त 2026 की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह है.
Batwara 1947: सिनेमा लवर्स के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे बॉलीवुड और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. कई महीनों से जिस फिल्म को लेकर गॉसिप के गलियारे गर्म थे, आखिरकार उस पर से सस्पेंस का पर्दा उठ गया है. बॉलीवुड में 'गदर 2' की ऐतिहासिक सफलता के बाद बॉक्स ऑफिस के बेताज बादशाह बने सनी देओल (Sunny Deol) एक बार फिर इतिहास के पन्नों को खंगालने के लिए तैयार हैं. लेकिन इस बार कहानी में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला ट्विस्ट आया है.
लंबे समय से जिस फिल्म को 'लाहौर 1947' के नाम से प्रमोट किया जा रहा था, उसका नाम अब आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है. सनी देओल और दिग्गज निर्देशक राजकुमार संतोषी की इस फिल्म को अब एक नया टाइटल दिया गया है. यह फिल्म अब 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) के नाम से सिनेमाघरों में तहलका मचाएगी. मंगलवार को खुद सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद दमदार मोशन पोस्टर शेयर कर इस बदलाव पर मुहर लगाई। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की नई और सबसे मच अवेटेड रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है, जिसने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
सनी देओल का इंस्टाग्राम पोस्ट और दमदार मोशन पोस्टर
एक्टर सनी देओल ने जब अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया, तो देखते ही देखते वह वायरल हो गया. इस पोस्टर के बैकग्राउंड में देश के विभाजन के दर्द, चीख-पुकार और उस दौर के स्ट्रगल की झलक साफ महसूस की जा सकती है. पोस्टर के साथ सनी देओल ने जो कैप्शन लिखा, उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए. उन्होंने लिखा, 'नफरत और डर के दौर में उन्होंने साहस को चुना. 14 अगस्त 2026 से सिनेमाघरों में देखें 'बंटवारा 1947'.'
इस कैप्शन से साफ है कि फिल्म सिर्फ खून-खराबे या नफरत की कहानी नहीं होगी, बल्कि यह उस भीषण दौर में भी जिंदा रहे मानवीय साहस, प्यार और उम्मीद की दास्तान बयां करेगी. 14 अगस्त की रिलीज डेट चुनना भी अपने आप में एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है, क्योंकि यही वह दिन है जब भारत का विभाजन हुआ था और पाकिस्तान वजूद में आया था. ऐसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस फिल्म का आना बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बना सकता है.
आखिर क्यों बदला गया फिल्म का नाम? जानिए इनसाइड स्टोरी
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब 'लाहौर 1947' नाम पहले से ही लोगों की जुबान पर चढ़ चुका था, तो अचानक इसे बदलने की जरूरत क्यों पड़ी? 'बॉलीवुड हंगामा' की एक खोजी रिपोर्ट के अनुसार, इस नाम के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है और इसमें मिस्टर परफेक्टनिस्ट यानी आमिर खान का सीधा कनेक्शन है. दरअसल, इस फिल्म के निर्माता आमिर खान हैं. आमिर खान शुरू से ही फिल्म के नाम को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. वह फिल्म का नाम 'लाहौर 1947' नहीं रखना चाहते थे, क्योंकि उन्हें लगता था कि 'बंटवारा' शब्द इस कहानी के मूल सार, उसके दर्द और उसकी गंभीरता को ज्यादा बेहतर तरीके से बयां करता है. हालांकि, राह इतनी आसान नहीं थी. बॉलीवुड में 'बंटवारा' टाइटल के कानूनी अधिकार दिवंगत निर्माता सलीम अख्तर के परिवार के पास सुरक्षित थे. जब आमिर खान ने ठान लिया कि फिल्म का नाम यही होना चाहिए, तो उन्होंने खुद मोर्चा संभाला. खबरों के मुताबिक, आमिर खान ने सलीम अख्तर के परिवार से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की. उन्होंने परिवार के सामने फिल्म का नजरिए रखा और उन्हें इस बात के लिए राजी कर लिया कि वे इस ऐतिहासिक टाइटल को इस फिल्म के लिए छोड़ दें. आमिर खान की इस समझदारी और सलीम अख्तर के परिवार के सहयोग के बाद आखिरकार कानूनी औपचारिकताएं पूरी हुईं और फिल्म को नया नाम 'बंटवारा 1947' मिल सका.
'बंटवारा 1947' की स्टार कास्ट
इस फिल्म को लेकर सिनेमा जगत की एक बड़ी वजह इसकी स्टार कास्ट भी है. निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म के लिए हिंदी सिनेमा के कुछ सबसे बेहतरीन कलाकारों को एक साथ पर्दे पर उतारने का फैसला किया है. फिल्म में सनी देओल के साथ डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है. एक्टिंग की पाठशाला कही जाने वाली शबाना आज़मी इस फिल्म में एक बेहद अहम और संवेदनशील किरदार निभा रही हैं. 'मिर्जापुर' फेम अली फज़ल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जो अपने एक्टिंग से कहानी में एक नया आयाम जोड़ेंगे. इस फिल्म में सनी देओल के बेटे करण देओल भी नजर आने वाले हैं. राजकुमार संतोषी जैसे कड़क निर्देशक के मार्गदर्शन में करण के करियर को एक नई उड़ान मिलने की उम्मीद है.
प्रीति जिंटा की बॉलीवुड में ग्रैंड वापसी
'बंटवारा 1947' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि यह बॉलीवुड की सबसे चहेती एक्ट्रेस में से एक, प्रीति जिंटा की एक्टिंग की दुनिया में एक बड़ी वापसी भी है. प्रीति लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर थी और अपनी निजी जिंदगी व आईपीएल (IPL) में व्यस्त थीं.




