Begin typing your search...

Delhi Murder: हत्या के बाद राहुल मीणा ने मंगवाया चिकन और नई शर्ट, रेप से पहले किया 3 बार वार; आरोपी के परिवार का ऐसा हाल

दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक 22 वर्षीय UPSC अभ्यर्थी की रेप के बाद हत्या ने राजधानी को झकझोर दिया है. आरोपी राहुल मीणा ने पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

Delhi Murder: हत्या के बाद राहुल मीणा ने मंगवाया चिकन और नई शर्ट, रेप से पहले किया 3 बार वार; आरोपी के परिवार का ऐसा हाल
X
( Image Source:  X: @NalinisKitchen )
रूपाली राय
By: रूपाली राय6 Mins Read

Published on: 24 April 2026 12:18 PM

दिल्ली के अमर कॉलोनी में एक आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी के साथ बलात्कार और हत्या के बाद आरोपी राहुल मीणा पुलिस के गिरफ्त में है. जांच के दौरान राहुल मीना ने कोई पछतावा नहीं दिखाया. उसने पुलिस को बताया कि अगर पीड़िता की मां जिन्हें आरोपी आंटी कहता था, ने उसे पैसे दे दिए होते, तो यह सब कुछ नहीं होता. उसने पीड़िता को 'दीदी' कहकर संबोधित किया और कहा, 'अगर दीदी ने पैसे दिए होते तो ऐसा नहीं होता.'

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका घर में घुसने का असली मकसद सिर्फ पैसा चुराना था. उसने कहा, 'यह बस यूं ही हो गया.' पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल मीणा ने बताया कि आईआरएस अधिकारी का पूरा परिवार उसके साथ बहुत अच्छा व्यवहार करता था. उन्हें वहां नौकरी पर रखा गया था और हर महीने 20,000 रुपये वेतन भी दिया जाता था. घटना के दिन उसने एक झूठा बहाना बनाया। उसने कहा कि 'आंटी ने पैसे देने के लिए बुलाया है' और इसी बहाने से वह घर के अंदर घुस गया.

तीन बार किया युवती पर वार

उस समय पीड़िता अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी. वह आईआईटी से ग्रेजुएट थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी. जब राहुल मीना अचानक घर में घुसा और पैसे मांगने लगा, तो पीड़िता ने मना कर दिया. दोनों के बीच बहस होने लगी. आरोपी ने पीड़िता को चेतावनी दी कि वह शोर न मचाए, वरना वह हिंसा करेगा. इसके बाद उसने पीड़िता पर हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार, राहुल मीना ने सबसे पहले पीड़िता का गला मोबाइल फोन के चार्जर केबल से घोंटने की कोशिश की. इससे वह बेहोश हो गई. पुलिस का शक है कि इसी दौरान उसके साथ बलात्कार भी किया गया. फिर आरोपी ने पीड़िता पर किसी भारी चीज से तीन बार जोरदार प्रहार किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई.

डिजिटल लॉकर खोलने की कोशिश

इसके बाद राहुल मीना ने पीड़िता का शव घसीटकर डिजिटल लॉकर तक ले गया. उसने पीड़िता के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके लॉकर खोलने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ. जब लॉकर नहीं खुला, तो उसने एक स्क्रूड्राइवर की मदद से दूसरा ताला तोड़ दिया. वहां से उसने नकदी और कीमती सामान चुरा लिया और मौके से भाग गया. बाद में पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा को द्वारका इलाके के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया, जहां वह छिपा हुआ था. गुरुवार को उसे साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

राहुल के पिता भी करते थे दफ्तर में काम

इस मामले में सामने आया है कि राहुल पिता IRS अधिकारी के दफ्तर में काम करते थे और उन्होंने सिफारिश कर के उसे काम पर लगवाया था. राहुल ने लगभग आठ महीने काम किया. उसे 20,000 सैलरी और त्यौहार पर बोनस मिलता. लेकिन 23 साल का राहुल बुरी आदतों में फंसा हुआ था. उसे ऑनलाइन गेमिंग, जूआं और आधी से ज्यादा कमाई वो कॉलगर्ल्स पर उड़ाता था. इसके अलावा उसे चोरी की लत थी वह लोगों के मोबाइल फोन चुराता था. हत्या को अंजाम देने से पहले राहुल ने अपने ही दोस्त की बीवी का रेप कर के भागा था.

हत्या के बाद राहुल ने क्या-क्या किया?

हत्या करने के कुछ घंटों बाद ही 23 वर्षीय राहुल मीना द्वारका इलाके के एक होटल में पहुंचा. उसने 2,000 रुपये में एक कमरा बुक किया. होटल में कमरा लेने के तुरंत बाद उसने सबसे पहले एक क्विक कॉमर्स ऐप से एक टी-शर्ट ऑर्डर की, जिसकी पेमेंट वह कैश ऑन डिलीवरी पर करवाना चाहता था. उसके बाद उसने चिकन करी और रोटियां मंगवाई. राहुल ने बताया कि हत्या और रेप के बाद उसने युवती का आईफोन आस्था कुंज पार्क के एक कूड़ेदान में फेंक दिया. इसके बाद उसने पालम रेवले स्टेशन जाने के लिए 600 रुपये में टैक्सी बुक की लेकिन स्टेशन पहुंचते ही उसकी ट्रेन छूट गई. राहुल के पास जब कोई रास्ता नहीं था तो, वह द्वारका के उसी होटल में वापस गया. होटल में शाम 6:30 बजे तक के लिए कमरा बुक किया, जिसके लिए उसे 2,000 रुपये देने पड़े. राहुल ने पुलिस को बताया कि कमरे का असली किराया 1,500 रुपये था, लेकिन होटल के स्टाफ ने उससे 500 रुपये एक्स्ट्रा ले लिए क्योंकि उसके पास कोई पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) नहीं था.

राहुल मीणा के घरवालों का बयान

राहुल के घरवालों को इस घटना बेहद धक्का लगा. उसके घर पर कई मीडिया मौजूद थी पहले तो घर का कोई सदस्य सामने नहीं आना चाहता था. लेकिन अंत में परिवार को अपना दर्द बयां करना पड़ा. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने राहुल को शांत स्वभाव का बताया। उनका कहना था कि राहुल ज्यादतर घर में ही रहता था. वहीं उसकी मां ने कहा, 'राहुल अपनी कमाई से ज्यादतर पैसा घर भेजता था.' लेकिन उसे ऑनलाइन सट्टे की लत ने बिगाड़ के रख दिया। वह अपने पिता से झगड़ा करता. राहुल के घरवालों का कहना है कि उसने कुनबे का नाम डूबा दिया उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। हम तो सपने में भी नहीं सोच सकते थे कि वह किसी की हत्या करेगा.

crime
अगला लेख