Begin typing your search...

भाई की कॉल का नहीं दिया जवाब, मास्टर की से खुला होटल का कमरा तो अंदर बेसुध पड़ा था एयर इंडिया कैप्टन, 10 Points में जानें पूरा मामला

दिल्ली के वसंत कुंज के लग्जरी होटल में एयर इंडिया के कैप्टन की मौत से मामला चर्चा में है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानें 10 Points में पूरा मामला।

भाई की कॉल का नहीं दिया जवाब, मास्टर की से खुला होटल का कमरा तो अंदर बेसुध पड़ा था एयर इंडिया कैप्टन, 10 Points में जानें पूरा मामला
X

मुंबई के रहने वाले एयर इंडिया के एक पायलट की दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक लग्जरी होटल में मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, पायलट शुक्रवार को होटल के कमरे में बेहोश हालत में मिला था. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खास बात यह है कि पायलट को अगले दिन यानी शनिवार सुबह एक फ्लाइट उड़ानी थी.

पुलिस के अनुसार, पायलट गुरुवार से लेओवर के दौरान होटल में ठहरा हुए था. शुक्रवार शाम उसका भाई ने होटल मैनेजर से संपर्क किया और बताया कि उनका भाई फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा है. इसके बाद मैनेजर ने मास्टर की से कमरे का दरवाजा खोला, जहां पायलट बेहोश पड़ा मिला.

10 Points में पूरा मामला

1. मुंबई के रहने वाले एयर इंडिया के एक कैप्टन को दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज स्थित एक लग्जरी होटल के कमरे में शुक्रवार को मृत पाया गया. पुलिस ने शनिवार को इस घटना की जानकारी दी.

2. पुलिस के मुताबिक, पायलट गुरुवार से होटल में ठहरा हुआ था. वह लेओवर के दौरान होटल में रुका था. वह एयरलाइन के कैप्टन था और उसकी उम्र 40 के दशक में बताई गई है.

3. एयर इंडिया ने अपने बयान में बताया कि मृत पायलट को शनिवार सुबह जल्दी एक फ्लाइट ऑपरेट करनी थी. यानी जिस फ्लाइट को उन्हें शनिवार को उड़ाना था, उससे एक दिन पहले ही उनकी मौत हो गई.

4. शुक्रवार शाम पायलट के भाई ने होटल मैनेजर से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि उनका भाई फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा है. इसके बाद होटल मैनेजर पायलट के कमरे तक पहुंचा.

5. पुलिस के अनुसार, पायलट का कमरा अंदर से लॉक था. होटल मैनेजर ने मास्टर की की मदद से दरवाजा खोला. कमरे के अंदर पायलट बेहोशी की हालत में पड़ा मिला.

6. पायलट को होटल से निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची.

7. घटना की सूचना मिलने के बाद वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन की टीम होटल पहुंची. इसके बाद क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

8. पुलिस के मुताबिक, पायलट का पोस्टमार्टम 12 सितंबर को सफदरजंग अस्पताल में किया गया. मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल राय का इंतजार किया जा रहा है.

9. पुलिस ने फिलहाल किसी तरह की साजिश या फाउल प्ले की आशंका से इनकार किया है. हालांकि, मौत की अंतिम वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस का कहना है कि अंतिम मेडिकल राय मिलने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी.

10. एयर इंडिया ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है. एयरलाइन ने कहा कि वह पायलट के परिवार के लगातार संपर्क में है और दुख की इस घड़ी में परिवार को हर संभव मदद दे रही है.

अगला लेख