Begin typing your search...

हेड कांस्टेबल की पत्नी और बच्ची की हत्या के बाद जल उठा सूरजपुर, आक्रोशित लोगों ने SDM को पीटा

बताया जाता है कि हत्या करने का आरोप कुलदीप साहू पर है। उसने ही मकान में घुसकर तलवार से काॅन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के बाद दोनों शवों को घर से 7 किमी दूर फेंक दिया। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो टीम पर ही फायरिंग कर दी।

हेड कांस्टेबल की पत्नी और बच्ची की हत्या के बाद जल उठा सूरजपुर, आक्रोशित लोगों ने SDM को पीटा
X
( Image Source:  video grab )
नवनीत कुमार
Edited By: नवनीत कुमार

Published on: 14 Oct 2024 6:11 PM

सूरजपुर के महगवां बाइपास रिंग रोड पर हेड कांस्टेबल तालिब शेख अपने पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। उसकी तैनाती सूरजपुर कोतवाली में थी। जब वह देर रात करीब एक बजे ड्यूटी के बाद घर आया तो बाहर का दरवाजा खुला मिला। जब दरवाजे के बाहर देखा को खून के छींटे थे, ये देखकर उसके होश उड़ गए। हड़बड़ी में घर के भीतर जाकर देखा कि उसकी पत्नी और बेटी दोनों नहीं थे। किचन में भी सभी सामान बिखरा पड़ा था। जब पुलिस को सूचना दी गई तो पूरी टीम मौके पर पहुंची। पत्नी और बच्चे की तलाश की गई तो उसके शव 7 किमी दूर सड़क किनारे गड्ढे में मिले।

बताया जाता है कि हत्या करने का आरोप कुलदीप साहू पर है। उसने ही मकान में घुसकर तलवार से काॅन्स्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने के बाद दोनों शवों को घर से 7 किमी दूर फेंक दिया। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो टीम पर ही फायरिंग कर दी।

इस घटना के बाद लोगों ने कुलदीप साहू के घर और गोदाम में आग लगा दी। लोगों ने शहर बंद का आह्वान किया। भीड़ को शांत करवाने पहुंचे SDM को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने एसडीएम के साथ मारपीट की। हालत ये हो गई कि SDM को भागकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। फिलहाल शहर में चारों तरफ पुलिस फोर्स तैनात है।

क्यों हुई दोनों की हत्या?

इस हत्या के तार आरक्षक घनश्याम सोनवानी से जुड़े हैं। दरअसल दुर्गा विसर्जन से लौटने के दौरान घनश्याम सोनवानी का आरोपी कुलदीप साहू से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि कुलदीप ने घनश्याम के ऊपर खौलता तेल डाल दिया। इससे घनश्याम गंभीर रूप से झुलस गया था। फ़िलहाल वह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है।

इस घटना के बाद पुलिस जब कुलदीप साहू की खोजबीन करने गई तो उस टीम में तालिब शेख भी शामिल थे। इसके बाद कुलदीप अपने दोस्तों के साथ पुलिसकर्मी के घर पहुंचा और पत्नी-बेटी को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस उसकी तालाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है।

अगला लेख