Begin typing your search...

पटना से तेज प्रताप यादव गिरफ्तार! जानें किस मामले में उठा ले गई पुलिस

पटना में तेज प्रताप यादव को शनिवार शाम फिर पुलिस ने हिरासत में लिया. दिन में प्रदर्शन के दौरान भी हिरासत हुई थी, अब मॉल से SP की गाड़ी में ले जाया गया.

tej pratap yadav
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 25 July 2026 10:12 PM IST

पटना में जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव को शनिवार देर शाम एक बार फिर पुलिस ने हिरासत में ले लिया. खास बात यह रही कि दिन में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया था, लेकिन शाम को जब वह पटना के एक मॉल में मौजूद थे, तभी पुलिस ने दोबारा उन्हें अपने कब्जे में ले लिया.

मॉल में तेज प्रताप यादव के पहुंचने के बाद अचानक पुलिस की मौजूदगी बढ़ी और कुछ ही देर में उन्हें वहां से बाहर ले जाया गया. इस कार्रवाई के दौरान सिटी एसपी भी मौके पर मौजूद थीं. पुलिस अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी के बीच तेज प्रताप को पुलिस की गाड़ी में बैठना पड़ा.

दिन में प्रदर्शन के दौरान भी हुई थी हिरासत

तेज प्रताप यादव को शनिवार दोपहर भी पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया था. हालांकि, उस समय उन्हें बाद में छोड़ दिया गया था. इसके बाद शाम को एक बार फिर पुलिस की कार्रवाई ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी.

फिलहाल पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि शाम को तेज प्रताप यादव को किस मामले या किस आरोप के तहत हिरासत में लिया गया है. उनकी हिरासत की वजह को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

थाने की गाड़ी नहीं, SP की गाड़ी से ले गई पुलिस

मॉल के बाहर जब पुलिस तेज प्रताप यादव को अपने साथ ले जाने लगी तो उनके साथ मौजूद लोगों ने अधिकारियों से सवाल किया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने उनकी निजी गाड़ी को लेकर भी पुलिस से जानकारी मांगी.

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि तेज प्रताप की अपनी गाड़ी है, फिर उन्हें पुलिस की गाड़ी में क्यों ले जाया जा रहा है. इस पर पुलिस की ओर से बताया गया कि तेज प्रताप को थाने की सामान्य गाड़ी में नहीं, बल्कि एसपी की गाड़ी से ले जाया जा रहा है. इसके बाद तेज प्रताप यादव एसपी की गाड़ी में बैठ गए और पुलिस के साथ वहां से रवाना हो गए.

अपनी गाड़ी को लेकर भी पूछा सवाल

पुलिस के साथ रवाना होने से पहले तेज प्रताप यादव ने अपनी निजी गाड़ी को लेकर भी सवाल किया. उन्होंने पूछा कि उनकी गाड़ी को कौन लेकर आएगा. इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ मौजूद लोग उनकी गाड़ी लेकर पुलिस के पीछे-पीछे आएंगे.

हिरासत की वजह पर अभी सस्पेंस

तेज प्रताप यादव की शनिवार को दूसरी बार हिरासत में लिए जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस ने उन्हें आखिर किस वजह से रोका है. फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

दिन में प्रदर्शन के दौरान हिरासत और फिर शाम को मॉल से दोबारा पुलिस कार्रवाई ने पूरे घटनाक्रम को और दिलचस्प बना दिया है. अब निगाहें पुलिस के अगले बयान और तेज प्रताप यादव को लेकर आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं.

तेज प्रताप यादव
अगला लेख