Begin typing your search...

नशीली गोलियां, गांजा और इंजेक्शन... बिहार में शराबबंदी के बावजूद खुला नशे का दूसरा रास्ता; आंकड़ों में देखें कब-क्या हुआ जब्त?

बिहार में भले ही पिछले 10 साल से शराब पर बैन लगा हो लेकिन बाकि दूसरे नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले लगातार बढ़ते हुए देखने को मिले हैं. इस दौरान भारी मात्रा में अलग-अलग नशीले पदार्थ को जब्त और आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

Bihar Liquor Ban
X

Bihar Liquor Ban

( Image Source:  ChatGPT )

बिहार में शराबबंदी लागू हुए करीब 10 साल हो चुके हैं. 2 अक्टूबर 2016 से राज्य में शराब पर बैन है, लेकिन अब नशीले पदार्थों की बढ़ती तस्करी और लत एक नई चुनौती बनकर सामने आ रही है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों, जब्त नशीली गोलियों और नशामुक्ति केंद्रों तक पहुंचने वाले लोगों की संख्या में बड़ा उछाल आया है.

ये आंकड़े बताते हैं कि नशे की समस्या अब केवल शराब तक सीमित नहीं है. इन आंकड़ों से बिहार में नशीले पदार्थों की जब्ती, एनडीपीएस मामलों और नशामुक्ति केंद्रों में पहुंचने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी सामने आती है. रिपोर्ट में पुलिस और डॉक्टरों ने शराब के विकल्प के रूप में गांजा, हेरोइन, सिंथेटिक ड्रग्स और कुछ दवाओं के दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई है.

नशा तस्करी के कितने मामले हुए दर्ज?

ChatGPT

भले ही बिहार में शराब पर बैन लगा हो, लेकिन अलग-अलग नशीले पदार्थों की तस्करी हर साल बढ़ती गई. जिसको लेकर कई मामले दर्ज हुए हैं. साल 2019 में नशा तस्करी के 697 मामले दर्ज किए गए थे. फिर साल 2022 में 1822 और इस साल मई तक 1905 मामले दर्ज किए गए.

कितनी नशीली गोलियां हुई जब्त?

ChatGPT

बिहार में नशे के लिए लोगों ने गोलियों का भी इस्तेमाल किया है. साल 2022 में 29,762 गोलियां जब्त की गई थी. वहीं इस साल मई तक ये आंकड़ा 9.29 लाख तक पहुंच गया.

कितना गांजा हुआ जब्त?

ChatGPT

बिहार में गांजे की तस्करी भी खूब देखने को मिली है, जिसके चलते साल 2022 में 16,692 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया था, वहीं साल 2025 में ये आंकड़ा बढ़कर 31,915 किलोग्राम तक पहुंच गया.

कितने नशीले इंजेक्शन हुए जब्त?

ChatGPT

बिहार में साल 2024 में 63,208 नशीले इंजेक्शन जब्त हुए थे, लेकिन इस साल मई तक ये आंकड़ा 3.83 लाख तक पहुंच गया है, जो और बढ़ सकता है.

कितनी बढ़ी नशामुक्ति केंद्रों लोगों की संख्या?

ChatGPT

नशे की लत छुड़ाने के लिए बिहार में नशामुक्ति केंद्रों में भी लोगों की संख्या में भारी उछाल देखने को मिला है. साल 2022-23 में ये आंकड़ा 1487 था, जबकि साल 2024-25 तक ये 29429 पर पहुंच गया.

10 साल कितनी शराब हुई जब्त?

ChatGPT

बिहार में शराब बंदी के बावजूद ब्लैक में इसकी बिक्री होती रही है. पिछले 10 सालों में अभी तक राज्य में करीब 3.16 करोड़ लीटर शराब जब्त की गई, इस दौरान लगभग 7.15 लाख गिरफ्तारियां भी हुई है.

कितना ड्रग्स हुआ जब्त?

ChatGPT

बिहार शराब, गांजे के अलावा ड्रग्स की तस्करी भी देखने को मिली है. अब तक राज्य में कुल 52.32 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किया जा चुका है, जिसमें से इस साल ही 25.58 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया गया है.

आंकड़ों देखी
अगला लेख