Begin typing your search...

बिहार को मिला नया 'चौधरी', अमित शाह का वादा पूरा, सम्राट चौधरी को बना दिया बड़ा आदमी, VIDEO

बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ आ गया है. पहली बार भाजपा से Samrat Choudhary मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग चुकी है, जिसके बाद उनके नेतृत्व में नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है. अमित शाह का पुराना वीडियो चर्चा में आ गया जिसमें उन्होंने सम्राट चौधरी को लेकर कहा कि आप इन्हें चुनाव जिताइए हम इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे.

बिहार को मिला नया चौधरी, अमित शाह का वादा पूरा, सम्राट चौधरी को बना दिया बड़ा आदमी, VIDEO
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 15 April 2026 8:07 AM IST

बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक मोड़ आ गया है. पहली बार भाजपा से Samrat Choudhary मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग चुकी है, जिसके बाद उनके नेतृत्व में नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है. इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले का अमित शाह का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने कहा था कि वह जहां भी जाते हैं, लोग अपने विधायक को मंत्री बनाने की मांग करते हैं. इस पर उन्होंने कहा था-“अरे, हमने तो आपको पहले ही उपमुख्यमंत्री दे दिया है.” अमित शाह ने आगे कहा कि सम्राट चौधरी को प्रचंड बहुमत से जिताइए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्राट चौधरी को बड़ा आदमी बनाएंगे.

सम्राट चौधरी 15 अप्रैल (बुधवार) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. करीब 20 साल तक सत्ता में रहने के बाद नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल (मंगलवार) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अब वो दिल्ली जा रहे हैं. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री नाम की घोषणा होने के बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों की ओर से लगातार बधाइयां दी जा रही हैं. हालांकि, डिप्टी CM को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है. एक नाम Vijay Sinha का लगभग तय माना जा रहा है, जबकि दूसरे नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है.

इससे पहले पटना में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में हुई BJP विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव विजय सिन्हा, मंगल पांडे और दिलीप जायसवाल ने रखा. अब सम्राट चौधरी जल्द ही राज्यपाल Syed Ata Hasnain से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.

CM चुने जाने पर सम्राट चौधरी का पहला बयान

मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय होते ही सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर विश्वास जताते हुए विधायक दल का नेता चुना जाना उनके लिए सम्मान की बात है.

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा करने, उनके भरोसे और सपनों को पूरा करने का एक पवित्र अवसर है. सम्राट चौधरी ने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए वे लगातार काम करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

सम्राट चौधरी
अगला लेख