Begin typing your search...

पहले भरत तिवारी मामले में बने आरोपी, अब उस SDPO को बिहार सरकार ने बना दिया DSP; 5 पॉइंट्स में जानें मामला

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी बने SDPO राजेश कुमार को अब बिहार सरकार ने 1 सप्ताह के अंदर नई जिम्मेदारी सौंपी है. उनको अब DSP बना दिया गया है.

Bharat Tiwari Encounter Samrat Choudhary Bihar Politics
X

बिहार के भोजपुर में पुलिस द्वारा भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर करने का मामला अभी तक थमा नहीं है. देशभर में इसको लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला है. हर किसी ने इसको बिहार सरकार और पुलिस की बड़ी गलती बताया है. अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अक्सर भरत तिवारी प्रशासन और अधिकारियों से भिड़ जाता था, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. भरत तिवारी ने पुलिस पर इस बार बंदूक जरूर तानी थी लेकिन उन्होंने सरेंडर भी कर दिया था. भरत तिवारी के बंदूक नीचे डालने के बाद पुलिस ने उनको 5 गोलियां मारी जिससे उनकी मौत हो गई.

इस पूरे मामले में नाम आने के बाद पद से हटाए गए जगदीशपुर के तत्कालीन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजेश कुमार शर्मा को महज एक सप्ताह के भीतर नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है. इसी के साथ बिहार सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 डीएसपी और एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं.

5 पॉइंट में जानें पूरा मामला

1. भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में हत्या की FIR दर्ज होने के बाद राजेश कुमार शर्मा को जगदीशपुर SDPO के पद से हटा दिया गया था. उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस मुख्यालय बुलाया गया था.

2. अब बिहार सरकार ने नई तबादला सूची जारी करते हुए राजेश शर्मा को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में डीएसपी के रूप में तैनात किया है.

3. भरत तिवारी के परिजनों का कहना है कि उनको किसी तरह के आश्वसन की जरूरत नहीं है, उनकी सिर्फ इतनी सी मांग है कि मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच हो और जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफी कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो. अगर मामले की निष्पक्ष जांच होगी तो दोषी का नाम अपने आप सामने आ जाएगा.

4. 17 जून को जब पुलिस भरत तिवारी को पकड़ने गई थी तो उन्होंने पहले पुलिस पर बंदूक तानी और उसके बाद बंदूक को नीचे फेंककर सरेंडर कर दिया था. लेकिन पुलिस ने बंदूक नीचे डालने के बाद भी भारत तिवारी पर गोलियां चलाई, जिसके चलते उनकी मौत हो गई. उनके एनकाउंटर पर अभी तक सवाल उठ रहे हैं.

5. भरत तिवारी का आखिरी वीडियो भी सोशल मीडिया काफी ज्यादा वायरल हुआ. जिसमें उन्होंने पुलिस के सामने अपनी बंदूक फेंक दी थी. एनकाउंटर के बाद पुलिस कहना था कि उन्होंने अपनी आत्मरक्षा के लिए गोलियां चलाई थी.

अगला लेख