9 लोग मरवाए या 9 लोग मारे गए... अनंत सिंह के 2 बयान और दोनों का मतलब अलग-अलग, बिहार में हुआ बवाल तो देनी पड़ी सफाई?
बिहार में अनंत सिंह के बयान से सियासी घमासान, RJD का नीतीश कुमार पर हमला, JDU में नीरज कुमार से विवाद और पूरे मामले में BJP की भूमिका जानिए.
बिहार की राजनीति में मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह के दो अलग-अलग बयान और फिर सफाई को लेकर विवाद तेज हो गया है. एक तरफ उनके नौ लोगों की हत्या से जुड़े बयान पर आरजेडी ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार को घेरने की कोशिश की है, तो दूसरी तरफ जेडीयू के भीतर अनंत सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार के बीच टकराव सुर्खियों में हैं. यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार को एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अनंत सिंह की नाराजगी खुलकर सामने आई. उन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के बजाय जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन किया.
मोकामा के छोटे सरकार यानि अनंत सिंह के बयान ने जेडीयू के अंदर संगठनात्मक अनुशासन, एनडीए की एकजुटता और बिहार की सियासत में पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
नीरज और अनंत के बीच रंजिश क्या?
बिहार के जेडीयू नेताओं नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच की दुश्मनी मुख्य रूप से मोकामा क्षेत्र में राजनीतिक वर्चस्व और व्यक्तिगत हमलों से जुड़ी है. इस विवाद की शुरुआत 2015 के विधानसभा चुनाव से हुई, जब नीरज कुमार ने अनंत सिंह की आपराधिक गिरोह का सरगना तक कह दिया था, जिससे सिंह को पार्टी छोड़नी पड़ी. यह रंजिश 2019 में तब और गहरी हो गई जब अनंत सिंह के घर से एके-47 राइफल बरामद हुई. अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने साजिश रचकर उन्हें फंसाया है, और वे आज भी नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग करते हैं. इसके बदले नीरज कुमार ने छोटे सरकार को पुदीना सिंह नाम दिया थ्ज्ञा.
नया विवाद एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह ने खुलकर बगावत करते हुए अपनी ही पार्टी के घोषित उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध किया और उनके खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन कर इस दुश्मनी को नया मोड़ दे दिया है.
अनंत सिंह के नौ लोगों की हत्या वाले बयान पर विवाद क्यों?
दरअसल, अनंत सिंह के एक बयान ने बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने नीतीश कुमार के साथ अपने पुराने राजनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ रहने के दौरान उनके नौ लोग मारे गए. इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई और विपक्ष यानी आरजेडी और कांग्रेस ने इसे कानून-व्यवस्था तथा राजनीतिक संबंधों से जोड़कर सरकार पर सवाल उठाए.
दूसरी तरफ बयान सामने आने के बाद अनंत सिंह ने अपनी ओर से सफाई पेश कर दी है. उन्होंने कहा कि उनका आशय लालू यादव के शासनकाल में अपने लोगों की हत्या और खुद पर हुए हमले से था.
आरजेडी ने क्यों खोला मोर्चा?
अनंत सिंह के बयान को आरजेडी ने नीतीश कुमार के शासनकाल और बिहार में अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरने के अवसर के रूप में उठाया. आरजेडी नेताओं ने सवाल किया कि जब सत्तारूढ़ गठबंधन के ही एक विधायक इस तरह के बयान दे रहे हैं, तो सरकार की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक जवाबदेही पर चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए.
आरजेडी का हमला केवल अनंत सिंह के बयान तक सीमित नहीं है. विपक्ष इस घटनाक्रम के जरिए यह सवाल उठाया है कि बिहार की राजनीति में नेताओं के आपसी संबंध, पुरानी रंजिशें और सत्ता के समीकरण बनाते और बिगाड़ते हैं.
अनंत सिंह की ओर से दी गई सफाई को भी पूरे मामले के साथ देखना जरूरी है. किसी बयान के आधार पर अपराध या राजनीतिक संरक्षण से जुड़े आरोप अपने आप में सच नहीं हो सकता.
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद की वजह क्या?
जेडीयू के भीतर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच टकराव की प्रमुख वजह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का एमएलसी चुनाव है. पार्टी ने इस सीट से नीरज कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन अनंत सिंह ने उनके समर्थन में प्रचार करने से इनकार कर दिया. इसके बजाय उन्होंने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन किया.
पार्टी के नेता अंनत और नीजर के बीच विरोध के पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और पिछले चुनावों से जुड़ी नाराजगी भी बताई जाती है. अनंत सिंह की शिकायत रही है कि उनके खिलाफ राजनीतिक प्रचार किया गया और पार्टी ने उस समय उनकी शिकायतों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया. इस विवाद पर ललन सिंह सहित जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं.
अब सवाल यह भी है कि क्या जेडीयू अपने आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ प्रचार करने वाले विधायक के मामले में कोई अनुशासनात्मक कदम उठाएगी या बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की कोशिश करेगी.
नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाने पर क्यों नाराज हुए अनंत?
पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाने का जेडीयू का फैसला इस विवाद का अहम मोड़ माना जा रहा है. अनंत सिंह इस फैसले से सहमत नहीं दिखे और उन्होंने अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर दी. उनकी नाराजगी को पुरानी राजनीतिक अदावत और पार्टी के भीतर अपनी बात नहीं सुने जाने की शिकायतों से जोड़कर देखा जा रहा है.
अनंत सिंह ने नीरज कुमार के पक्ष में प्रचार करने से इनकार करते हुए जन सुराज के उम्मीदवार का समर्थन किया. इससे पार्टी के सामने असहज स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि एक ओर उसे अपने आधिकारिक प्रत्याशी के पक्ष में संगठन को एकजुट रखना है, वहीं दूसरी ओर अपने ही विधायक की नाराजगी से निपटना है. अब यह विवाद जेडीयू के लिए इसलिए भी मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं कि पार्टी के भीतर असहमति सार्वजनिक होने से उसके संगठनात्मक अनुशासन पर सवाल उठ सकते हैं.गी.
JDU में क्या चल रहा है?
अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद ने जेडीयू के भीतर के मतभेदों को सामने ला दिया है. कुछ नेताओं ने अनंत सिंह की पुरानी शिकायतों और उनके विरोध के कारणों पर चर्चा की है, जबकि निशांत कुमार सहित पार्टी के दूसरे नेताओं ने आधिकारिक उम्मीदवार के समर्थन पर जोर दिया है.
ललन सिंह का कहना है कि अनंत सिंह की नाराजगी के पीछे पुरानी घटनाओं से जुड़ी शिकायतें हैं. वहीं, नीरज कुमार के समर्थन में पार्टी के अन्य नेताओं की सक्रियता यह दिखाती है कि जेडीयू अपने घोषित उम्मीदवार को लेकर पीछे हटने के संकेत नहीं दे रही.संजय झा ने कहा कि अनंत सिंह के बयान और उस पर उनकी सफाई, दोनों पार्टी के संज्ञान में हैं.
BJP की इसमें क्या भूमिका है?
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद में बीजेपी की भूमिका मुख्य रूप से एनडीए की एकजुटता बनाए रखने से जुड़ी है. बीजेपी और जेडीयू बिहार में गठबंधन की राजनीति का हिस्सा हैं, इसलिए जेडीयू के भीतर उठे विवाद का असर गठबंधन की छवि पर भी पड़ सकता है.
बीजेपी के कुछ नेताओं ने अनंत सिंह के दूसरे उम्मीदवार के समर्थन को उनका व्यक्तिगत राजनीतिक फैसला बताया, जबकि गठबंधन की ओर से आधिकारिक उम्मीदवारों के समर्थन पर जोर दिया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की ओर से विवाद सुलझाने की कोशिशों की खबरें भी सामने आईं, लेकिन अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच सहमति बनने की पुष्टि नहीं हुई.
बीजेपी के सामने भी संतुलन बनाए रखने की चुनौती है. एक ओर उसे जेडीयू के आंतरिक विवाद में सीधे उलझने से बचना है, वहीं दूसरी ओर एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में एकजुटता का संदेश देना है. इसलिए बीजेपी की भूमिका को किसी एक नेता के पक्ष में खड़े होने के बजाय गठबंधन के भीतर असहमति को सीमित रखने के प्रयास के रूप में समझना अधिक उचित होगा.
23 अक्टूबर के MLC चुनाव पर क्यों टिकी हैं निगाहें?
बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होना है. जेडीयू ने इस सीट से नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को अनंत सिंह का समर्थन मिला है. इस मुकाबले ने पार्टी के भीतर चल रहे विवाद को चुनावी महत्व दे दिया है.
इस चुनाव में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि अनंत सिंह का समर्थन डॉ. अनुज सिंह के अभियान को कितना प्रभावित करता है और जेडीयू अपने आधिकारिक उम्मीदवार के पक्ष में कितना प्रभावी प्रचार कर पाती है. इसके साथ ही पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि चुनाव से पहले अपने ही विधायक का विरोध संगठनात्मक अनुशासन के सवाल खड़े करता है.
इस विवाद के क्या मायने?
अनंत सिंह से जुड़ा विवाद बिहार की राजनीति में दो अलग-अलग मुद्दों को एक साथ सामने लाता है. पहला, उनके नौ लोगों की हत्या से जुड़े बयान पर आरजेडी का हमला और सरकार की जवाबदेही को लेकर बहस. दूसरा, जेडीयू के भीतर नीरज कुमार की उम्मीदवारी को लेकर अनंत सिंह की नाराजगी और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ उनका प्रचार.
आरजेडी इस विवाद के जरिए सरकार को घेर रही है, जबकि जेडीयू के सामने अपने संगठन को एकजुट रखने की चुनौती है. बीजेपी के लिए भी यह जरूरी है कि सहयोगी दल के भीतर चल रहा टकराव एनडीए की राजनीतिक एकजुटता पर हावी न हो.
फिलहाल पूरे मामले का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव और उसके बाद जेडीयू नेतृत्व का रुख होगा. अनंत सिंह की नाराजगी दूर होती है या विवाद आगे बढ़ता है, इसका असर पार्टी के भीतर के समीकरणों और बिहार की राजनीति में गठबंधन की कार्यशैली पर पड़ सकता है.




