Begin typing your search...

साड़ी पहन AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग, कौन हैं IPS अंकिता शर्मा? UPSC में AIR 203, जानिए लेडी सिंघम की कहानी

X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी

Updated on: 21 Oct 2026 11:00 PM IST

साड़ी पहने हाथों में AK-47 और चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास… छत्तीसगढ़ की IPS अधिकारी अंकिता शर्मा का दशहरे पर शस्त्र पूजन के दौरान फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोई उनके इस अंदाज को महिला सशक्तिकरण की मिसाल बता रहा है, तो कोई हथियारों के इस्तेमाल पर सवाल उठा रहा है. लेकिन वर्दी के पीछे की उनकी कहानी भी कम प्रेरणादायक नहीं है. UPSC के दो प्रयासों में असफलता के बाद अंकिता शर्मा ने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 203 हासिल की. पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं और युवाओं को UPSC की तैयारी में मार्गदर्शन भी दिया. आखिर कौन हैं IPS अंकिता शर्मा, कैसे तय किया उन्होंने एक साधारण परिवार से देश की प्रतिष्ठित पुलिस सेवा तक का सफर और क्यों चर्चा में है उनका वायरल वीडियो? जानिए उनकी कहानी.


अगला लेख