डिजिटल बैंकिंग के दौर में अगर बैंक का डेटा ही हैक हो जाए, तो ग्राहकों की जमा-पूंजी कितनी सुरक्षित रहेगी? SBI के डेटा में सेंधमारी की खबरों ने साइबर सुरक्षा और बैंकिंग सिस्टम की मजबूती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या हैकर्स सिर्फ ग्राहकों की निजी जानकारी चुराते हैं या उनके बैंक खातों से पैसे भी निकाल सकते हैं? क्या बड़े पैमाने पर साइबर हमले के दौरान निवेश, बैंक बैलेंस और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर असर पड़ सकता है? स्टेट मिरर हिंदी से बातचीत में साइबर सुरक्षा के जानकार ने रैनसमवेयर हमलों, डेटा चोरी, डिजिटल फ्रॉड और सर्वर सुरक्षा की चुनौतियों पर चर्चा की. साथ ही यह भी समझाया कि इंटरनेट केबल बाधित होने या सर्वर ठप पड़ने जैसी स्थिति में सैटेलाइट इंटरनेट किस तरह वैकल्पिक माध्यम बन सकता है. जानिए साइबर हमले की स्थिति में ग्राहकों के पैसे पर क्या खतरा हो सकता है और उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.