Begin typing your search...

चूल्हे पर खाना बनाना-हाथ से कपड़े धोना-बर्तन साफ करना... बिहार में ऐसे जी रही अमेरिका की Hope, वीडियो वायरल

अमेरिका की Hope अब बिहार के गांव में अपने परिवार के साथ सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं. भारतीय पति से शादी के बाद उन्होंने गांव का माहौल अपनाया और रोजमर्रा के काम खुद करने लगीं. उनके चूल्हे पर खाना बनाने और देसी अंदाज में रहने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

चूल्हे पर खाना बनाना-हाथ से कपड़े धोना-बर्तन साफ करना... बिहार में ऐसे जी रही अमेरिका की Hope, वीडियो वायरल
X

अमेरिका छोड़ बिहार के गांव में बसी होप 

( Image Source:  instagram: @singhfamily2.0 )

अमेरिका के अटलांटा में पली-बढ़ी Hope ने अपनी जिंदगी का ऐसा फैसला लिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया. भारतीय युवक से शादी के बाद उन्होंने अमेरिका की जिंदगी छोड़कर बिहार के एक गांव में रहना शुरू कर दिया. अब वह अपने पति और छोटे बेटे के साथ गांव की आम जिंदगी जी रही हैं और अपने अनुभवों के वीडियो Instagram पर शेयर करती हैं.

Hope के वीडियो में वह चूल्हे पर खाना बनाती, हाथ से कपड़े धोती और बर्तन साफ करती नजर आती हैं. वह समोसा चाट, पाव भाजी और रोटी जैसे देसी खाना भी बनाती हैं.

कैसे तय किया अमेरिका से बिहार तक का सफर ?

Hope की शादी Abhisekh Singh से 2023 में हुई थी. उन्होंने अक्टूबर 2025 में पहली बार भारत का दौरा किया और इसके बाद बिहार में परिवार के साथ रहने लगीं. करीब छह महीने से गांव में रह रहीं Hope के वीडियो यह दिखाते हैं कि उन्होंने यहां की जिंदगी को सिर्फ बाहर से देखने के बजाय उसका हिस्सा बनने की कोशिश की है.

कैसे बनाया चूल्हे पे खाना?

Hope के Instagram वीडियो में ग्लैमरस विदेशी जिंदगी के बजाय गांव की बेहद सामान्य दिनचर्या नजर आती है. कभी वह प्लास्टिक की टब में हाथ से कपड़े धोती दिखती हैं, तो कभी बर्तन साफ करती हैं. खाना बनाने के लिए पारंपरिक चूल्हे का इस्तेमाल भी उनके वीडियो का हिस्सा है. यही साधारण दृश्य सोशल मीडिया यूजर्स के लिए खास आकर्षण बन गए हैं.

क्यों समोसा-रोटी ने खींचा ध्यान?

भारतीय खाना भी Hope की कंटेंट जर्नी का अहम हिस्सा है. वह ताजा सामग्री से इंडियन फ़ूड त्यार करती हैं और समोसा चाट व पाव भाजी जैसी डिशेज की रेसिपी भी शेयर कर चुकी हैं. रोटी बनाने की कोशिश से लेकर वंहा की भाषा में बातचीत करने तक, उनके वीडियो में इंडियन कल्चर के साथ घुलने-मिलने की झलक दिखाई देती है.

क्यों लिया गांव में रहने का फैसला ?

Hope की कहानी ने लोगों के मन में कई सवाल भी खड़े किए हैं. कुछ यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि अमेरिका जैसी जगह छोड़कर उन्होंने बिहार के गांव में बसने का फैसला क्यों किया. कुछ लोगों ने इस रिश्ते और उनके नए जीवन की तारीफ की, जबकि कुछ ने उनके फैसले पर सवाल उठाए. हालांकि, आलोचनाओं के बीच बड़ी संख्या में लोग Hope के अनुभव को दिलचस्प मान रहे हैं. उनके वीडियो उन लोगों को भी आकर्षित कर रहे हैं, जो भारत को टूरिज्म की नजर से नहीं, बल्कि गांव की रोजमर्रा की जिंदगी के जरिए समझना चाहते हैं. Hope की कहानी फिलहाल यही दिखाती है कि कभी-कभी जिंदगी का सबसे बड़ा बदलाव किसी नए देश में जाने से नहीं, बल्कि एक बिल्कुल अलग दुनिया को अपना लेने से आता है.

अगला लेख