Begin typing your search...

'गया हिट एंड रन पॉलिटिक्‍स का जमाना', हिमंत सरमा ने गौरव गोगोई पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि का दावा, ये कांग्रेस नेता भी लपेटे में

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है. सीएम ने कहा कि अब आरोपों की राजनीति नहीं, अदालत में सच का फैसला होगा.

गया हिट एंड रन पॉलिटिक्‍स का जमाना, हिमंत सरमा ने गौरव गोगोई पर ठोका 500 करोड़ का मानहानि का दावा, ये कांग्रेस नेता भी लपेटे में
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
Edited By: सागर द्विवेदी

Updated on: 10 Feb 2026 4:43 PM IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बड़ा कानूनी कदम उठाते हुए मंगलवार को 500 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया है. यह मुकदमा कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों को लेकर किया गया है, जिन्हें मुख्यमंत्री ने झूठा, दुर्भावनापूर्ण और छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है.

मुख्यमंत्री सरमा ने साफ शब्दों में कहा कि अब राजनीति में 'हिट एंड रन' का जमाना खत्म हो चुका है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं को चुनौती दी कि अगर उनके पास जरा-सा भी सबूत या साहस है, तो वे अपने हर आरोप को अदालत में साबित करें. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव, दुष्प्रचार या सुनियोजित बदनाम करने की कोशिश से डरने वाले नहीं हैं.

क्या है 500 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे का पूरा मामला?

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी देते हुए लिखा कि 'आज मैंने कांग्रेस नेताओं जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और गौरव गोगोई के खिलाफ मेरे खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए झूठे, दुर्भावनापूर्ण और छवि को नुकसान करने के आरोप में 500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है.' उनका कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने जानबूझकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की, जिसे अब कानूनी रूप से चुनौती दी जाएगी.

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर क्या तीखा हमला बोला?

सीएम सरमा ने कहा कि अगर उनके पास ज़रा-सा भी साहस या कोई सबूत है, तो वे अपने हर आरोप को अदालत के सामने साबित करें. मैं दुष्प्रचार, सुनियोजित बदनाम करने की कोशिशों या गांधी परिवार के तथाकथित गुलामों के राजनीतिक नाटक से डरने वाला नहीं हूं.' उन्होंने कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाया कि यह पार्टी सुनियोजित तरीके से राजनीतिक नाटक और बदनाम करने की राजनीति कर रही है, लेकिन अब उन्हें इसका जवाब कानून के दायरे में देना होगा.

असम सीएम के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस?

इस बड़े घटनाक्रम के बावजूद, कांग्रेस पार्टी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान या प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, हाल के हफ्तों में कांग्रेस लगातार मुख्यमंत्री सरमा पर हमलावर रही है. कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने हाल ही में मुख्यमंत्री पर मुसलमानों के खिलाफ कथित हेट स्पीच देने का आरोप लगाया था. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनके नाबालिग बच्चों को विवाद में घसीटना 'गैरकानूनी' है.

SIT रिपोर्ट में किन ‘गहरे संबंधों’ का दावा किया गया?

मुख्यमंत्री सरमा ने इससे पहले एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि गौरव गोगोई, उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न गोगोई, और एक पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच “deep links” हैं.

पाकिस्तान एम्बेसी की फोटो पर मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

सीएम सरमा ने दावा किया कि 'मैं असम में निवेश के प्रस्ताव के साथ सिंगापुर में था. उसी दौरान यह तस्वीर वायरल हुई, जिसमें असम के सांसद गौरव गोगोई कुछ युवाओं को पाकिस्तान दूतावास ले जाते हुए दिखाई दे रहे थे. उन्होंने आगे कहा कि उस समय अब्दुल बासित पाकिस्तान के हाई कमिश्नर थे और यह कदम पाकिस्तान को वैधता देने की कोशिश जैसा था.

असम न्‍यूजहिमंत बिस्वा सरमा
अगला लेख