Begin typing your search...

इन चार नेताओं के साथ हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, जानें Oath Ceremony को लेकर Full डिटेल

असम में नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi भी समारोह में मौजूद रहेंगे. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उनके साथ चार नेता मंत्री पद की शपथ लेंगे. इनमें Rameshwar Teli, Atul Bora, Chanan Borah और Ajanta Neog शामिल हैं.

इन चार नेताओं के साथ हिमंत बिस्वा सरमा आज दूसरी बार लेंगे CM पद की शपथ, जानें Oath Ceremony को लेकर Full डिटेल
X
( Image Source:  ANI )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी4 Mins Read

Updated on: 12 May 2026 2:55 AM IST

बंगाल के बाद अब असम की राजनीति का आज एक बड़ा और ऐतिहासिक दिन माना जा रहा है, जब भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं तो वहीं असम में इस बार भाजपा की हैट्रिक लगने जा रही है. खास बात यह है कि राज्य में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन जाएंगे. गुवाहाटी के खानापारा में होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत NDA के कई बड़े चेहरे मौजूद रहेंगे.

असम में NDA की लगातार तीसरी सरकार बनने जा रही है. भाजपा, असम गण परिषद (AGP) और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) के गठबंधन ने राज्य की राजनीति में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. इस बार चुनाव में भाजपा ने विकास और असमिया पहचान को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था, जिसका फायदा गठबंधन को चुनावी नतीजों में साफ तौर पर मिला.

कौन-कौन रहेगा शपथ ग्रहण समारोह में शामिल?

मुख्यमंत्री पद की शपथ के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman मौजूद रहेंगे. इसके अलावा NDA शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन कई उद्योगपति, धार्मिक नेता और विदेशी राजनयिक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे. गैर-NDA राज्यों में सिर्फ मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहवमा को आमंत्रित किया गया है.

हिमंत सरमा के साथ कौन-कौन मंत्री लेंगे शपथ?

हिमंत बिस्व सरमा के साथ चार मंत्री भी शपथ लेंगे. इनमें भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता शामिल हैं. सरमा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मंत्रियों के नामों की घोषणा की. शपथ लेने वाले नेताओं में Rameswar Teli, Atul Bora, Charan Boro और Ajanta Neog शामिल हैं. अतुल बोरा AGP के अध्यक्ष हैं, जबकि चरण बोरो BPF का प्रतिनिधित्व करते हैं. अजंता नियोग पहले भी मंत्री रह चुकी हैं. वहीं रमेश्वर तेली केंद्र सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं और अब फिर से असम की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

असम विधानसभा का स्पीकर कौन बनेगा?

हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी ऐलान किया कि पूर्व मंत्री Ranjeet Kumar Dass को असम विधानसभा स्पीकर पद के लिए NDA उम्मीदवार बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 'मुझे यह बताते हुए भी खुशी हो रही है कि माननीय विधायक श्री रंजीत दास असम विधानसभा के स्पीकर पद के लिए हमारे उम्मीदवार होंगे.'

क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा?

शपथ ग्रहण से पहले हिमंत सरमा ने असम की पहचान और जमीन को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने X पर लिखा कि 'असम की जमीन, पहचान और भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. 1.5 लाख बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद NDA 3.0 अब असम के लोगों के लिए 5 लाख और बीघा जमीन वापस लेने के मजबूत संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. हमारे लिए जाति (समुदाय), माटी (जमीन) और भेती (आधार) सबसे पहले हैं.' उन्होंने युवाओं और चाय बागान मजदूरों के लिए भी कई बड़े ऐलान किए. सरमा ने कहा कि NDA 3.0 सरकार 10 लाख युवाओं को 5 लाख रुपये तक की उद्यमिता सहायता देगी.

असम में NDA की जीत क्यों मानी जा रही है खास?

असम में 2016 में भाजपा ने पहली बार सत्ता हासिल कर पूर्वोत्तर भारत की राजनीति में बड़ा प्रवेश किया था. उस समय Sarbananda Sonowal के नेतृत्व में NDA ने सरकार बनाई थी. इसके बाद हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा ने लगातार अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की. इस बार भी भाजपा ने ‘पहचान और विकास’ के एजेंडे पर चुनाव लड़ा और लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर ली. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह जीत पूर्वोत्तर में NDA की मजबूत पकड़ का संकेत मानी जा रही है.

हिमंत बिस्वा सरमाविधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख