Begin typing your search...

वैभव सूर्यवंशी नहीं, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड; पॉइंटर्स में देखें टॉप-5

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आखिरकार टीम इंडिया में चयन हो गया. उन्हें आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक खिलाड़ी ने महज 14 साल की उम्र में ही इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया था.

Vaibhav Sooryavanshi
X

 Vaibhav Sooryavanshi  

( Image Source:  File Photo )

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. इस तरह से वे भारत की राष्ट्रीय टीम में चयनित होने वाले सबसे कम उम्र (15 साल 71 दिन) के खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था.

वैभव अगर आयरलैंड के खिलाफ खेलते हैं तो वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. अभी तक यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. 26 जून को भारत का पहला मैच आयरलैंड से है. उस दिन वैभव 15 साल 3 महीने (या 91 दिन) के होंगे. उनका जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था.

सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले 5 क्रिकेटर

  1. मैरियन घेरासिम (रोमानिया) – 14 साल 16 दिन: रोमानिया के मैरियन घेरासिम के नाम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने साल 2020 में बुल्गारिया के खिलाफ महज 14 साल 16 दिन की उम्र की उम्र में टी20 इंटरनेशनल खेला था.
  2. हसन रजा (पाकिस्तान) – 14 साल 227 दिन: पाकिस्तान के हसन रजा ने 14 साल 227 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्होंने अक्टूबर 1996 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अधिकारिक तौर पर डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं.
  3. मुश्ताक मोहम्मद (पाकिस्तान) – 15 साल 124 दिन: पाकिस्तान के महान ऑलराउंडर मुश्ताक मोहम्मद ने साल 1959 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. लंबे समय तक उनके नाम सबसे युवा टेस्ट क्रिकेटर होने का रिकॉर्ड दर्ज था.
  4. मोहम्मद शरीफ (बांग्लादेश) – 15 साल 128 दिन: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मोहम्मद शरीफ ने साल 2001 में 15 साल 128 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने इसी उम्र के आस-पास अपना वनडे डेब्यू भी किया था.
  5. अकीब जावेद (पाकिस्तान) – 16 साल 189 दिन: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अकीब जावेद ने साल 1989 में 16 साल 189 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था.

क्या IPL 2026 ने बदल दी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत?

वैभव ने IPL 2026 में ऐसा प्रदर्शन किया जिसने पूरे क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने 16 मैचों में 237.31 की स्ट्राइक रेट और 48.50 की औसत से 776 रन बनाए. वह IPL इतिहास में ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. वैभव के पास सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है. अगर उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है तो वे भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे.

क्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख