Begin typing your search...

Women's T20 WC 2026: 9 विकेट की हार, 3 खिलाड़ियों का संन्यास... न्यूजीलैंड की हार के बाद भावुक हुआ स्टेडियम- 5 बड़ी बातें

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट से भी बाहर हो गई, वहीं 3 खिलाड़ियों ने संन्यास भी ले लिया.

Sophie Devine Suzie Bates Lea Tahuhu retirement
X

Sophie Devine Suzie Bates Lea Tahuhu retirement

( Image Source:  X/ @T20WorldCup )

Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड का अभियान इंग्लैंड के खिलाफ 9 विकेट की हार के साथ समाप्त हो गया. लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में मिली इस हार ने सिर्फ कीवी टीम का टूर्नामेंट खत्म नहीं किया, बल्कि न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट के एक सुनहरे दौर पर भी विराम लगा दिया.

इस मुकाबले के बाद टीम की तीन दिग्गज खिलाड़ी सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स और ली ताहूहू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया. तीनों ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया था. हालांकि उनका आखिरी मुकाबला जीत के साथ खत्म नहीं हुआ, लेकिन उनके शानदार करियर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट को नई पहचान दिलाई.

करियर और मैच से जुड़ी 5 बड़ी बातें

1. सूजी बेट्स न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल और सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी के रूप में रिटायर हुईं. अपने शानदार करियर में उन्होंने 370 इंटरनेशनल मैच खेले और 10,721 रन बनाकर न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

X/ @T20WorldCup

2. करीब 20 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड के लिए 317 मुकाबले खेले. उन्होंने वनडे क्रिकेट में 4,279 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3,817 रन बनाए. इसके अलावा गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने 241 विकेट अपने नाम किए. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान के कारण उन्हें न्यूजीलैंड की महानतम ऑलराउंडरों में गिना जाता है.

3. न्यूजीलैंड की अनुभवी तेज गेंदबाज ली ताहूहू ने 15 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 207 मैच खेले और 225 विकेट हासिल किए. नई गेंद से लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली ताहूहू लंबे समय तक कीवी गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी रहीं.

X/@T20WorldCup

4. तीनों दिग्गज खिलाड़ियों की विदाई को यादगार बनाने के लिए न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने मैदान पर एक साथ कतार बनाकर उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया. यह भावुक पल स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी बेहद खास बन गया.

5. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 163 रन बनाए. कप्तान अमेलिया केर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 42 रन बनाए. वहीं, अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सोफी डिवाइन ने सिर्फ 14 गेंदों में 30 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें तीन शानदार छक्के शामिल रहे. सूजी बेट्स ने भी 13 गेंदों में 19 रन बनाए, हालांकि वह पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट हो गईं.

अगला लेख