Begin typing your search...
Google पर हत्या के तरीके खोजे, लोहागढ़ किले पर की रिहर्सल? केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जानें अब तक क्या-क्या हुआ
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कई नए दावे सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर हत्या की प्लानिंग, सीन रिक्रिएशन और डिजिटल सबूतों की जांच के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं. मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.
केतन अग्रवाल को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग
( Image Source:
ANI )
Ketan Agarwal murder case: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की मौत का मामला अब हत्या की जांच में बदल चुका है. शुरुआत में इसे हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के बाद इसे कथित हत्या का मामला दर्ज किया गया. पुलिस अब आरोपियों के डिजिटल रिकॉर्ड, घटनास्थल और उनके बयानों की जांच कर रही है.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले पर ले जाकर क्राइम सीन रिक्रिएशन कराया. पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि घटना वाले दिन दोनों आरोपी कैसे पहुंचे, कहां खड़े थे और कथित तौर पर पूरी वारदात किस तरह हुई.
पुलिस ने क्या-क्या खुलासे किए?
- पुलिस के मुताबिक, जांच में डिजिटल सबूत अहम भूमिका निभा रहे हैं. आरोप है कि आरोपियों ने हत्या से पहले अलग-अलग तरीकों को लेकर ऑनलाइन जानकारी खोजी थी.
- पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने कथित तौर पर वारदात से पहले घटनास्थल की जानकारी जुटाई और योजना बनाई.
- जांच एजेंसियों के अनुसार, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर हत्या को अंजाम देने के लिए कई पहलुओं पर विचार किया था.
- पुलिस का कहना है कि आरोपी पकड़े जाने की स्थिति में क्या जवाब देंगे, इसे लेकर भी तैयारी कर रहे थे। हालांकि इन सभी दावों की जांच अभी जारी है.
- पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन चेतन चौधरी कथित तौर पर स्कूटर से लोहगढ़ पहुंचा था.
- जांच में पुलिस ने कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए वाहन, कपड़े और अन्य सामान को कब्जे में लिया है, जिनकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
- क्राइम सीन रिक्रिएशन के दौरान पुलिस ने डमी के जरिए यह समझने की कोशिश की कि केतन अग्रवाल के साथ कथित तौर पर घटना कैसे हुई.
- पुलिस आरोपियों के बयानों को घटनास्थल से मिले सबूतों से मिलाने में जुटी है.
- फिलहाल सिया गोयल और चेतन चौधरी पुलिस हिरासत में हैं.
- पुलिस हत्या के मकसद, पहले की गतिविधियों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.




