Begin typing your search...

शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, गोल्ड या प्रॉपर्टी? एक्सपर्ट से जानिए पैसा बढ़ाने के लिए कौन सा निवेश रहेगा फायदेमंद

X
सबसे Best Investment कौन सा है ? Share Market Expert Deepak Wadhwa ने बताया पूरा सच !

Share Market Expert Deepak Wadhwa ने कहा कि पैसा निवेश करने के लिए बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं जैसे बैंक FD, PPF, म्यूचुअल फंड, गोल्ड, सिल्वर, प्रॉपर्टी और क्रिप्टो... हर निवेश में जोखिम और फायदा दोनों होते हैं, इसलिए निवेश से पहले अपनी रिस्क क्षमता समझना जरूरी है. उन्होंने बताया कि FD और पोस्ट ऑफिस स्कीम सुरक्षित मानी जाती हैं, जबकि म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प लंबे समय में बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. निवेश में सबसे जरूरी चीज सही समय पर एंट्री और एग्जिट की समझ है, सिर्फ मुनाफे के पीछे भागना सही रणनीति नहीं है. स्टॉक मार्केट की जानकारी रखने वालों के लिए शेयर बाजार और जानकारी न रखने वालों के लिए म्यूचुअल फंड बेहतर विकल्प हो सकता है. उन्होंने कहा कि निवेश को हमेशा लंबे समय के नजरिए से देखना चाहिए, क्योंकि शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव से नुकसान हो सकता है. गोल्ड और प्रॉपर्टी को लेकर भी उन्होंने अपनी राय रखी और कहा कि निवेश के लिए लिक्विड विकल्पों को समझना जरूरी है. उनके मुताबिक सबसे जरूरी है कि निवेशक अपने लक्ष्य, समय और जोखिम के हिसाब से फैसला लें.


अगला लेख